Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news bus accident 30 injured

Firozabad News: स्कूटी सवार को बचाने में पलटी बस, 30 से अधिक यात्री घायल

Fri, 13 Nov 2026 01:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
firozabad news bus accident 30 injured
फोटो30 आर हादसे के दौरान परिजन के साथ मौजूद सहमे हुए बच्चे। स्त्रोत: वीडियो ग्रैव - फोटो : udhampur news
पचोखरा (फिरोजाबाद)। एटा से आगरा जा रही यात्रियों से भरी एक बस बृहस्पतिवार शाम साढ़े छह बजे पचोखरा क्षेत्र में स्कूटी सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में 30 से अधिक यात्री घायल हो गए। सभी को तुरंत सीएचसी टूंडला ले जाया गया जहां से आठ गंभीर घायलों को आगरा के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गांव कातिकी निवासी राजेश कुमार टूंडला से मजदूरी कर शाम को अपनी स्कूटी से घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक उनकी स्कूटी बस के सामने आ गई। उन्हें बचाने के चक्कर में चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे खंदक में जा गिरी।
विज्ञापन

बस में सवार एटा निवासी नरेश ने बताया कि वह शाम करीब पांच बजे एटा से बस में बैठे थे। हादसे में उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। अवागढ़ निवासी मधु ने बताया कि बस पलटते ही अंदर भगदड़ मच गई और यात्री जान बचाने के लिए खिड़कियों से बाहर कूदने लगे। सूचना मिलते ही सीओ टूंडला शेखर सेंगर सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में थाना रजावली क्षेत्र के गांव रूद्रगढ़ी निवासी कुलदीप, उनकी बेटी भूमि और बेटा चिराग भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये यात्री हुए घायल
सीएचसी टूंडला लाए गए घायलों में आशीष (20), रेखा (45), ऊषा (40), सर्वेश कुमार (60), सरोज देवी (60), रवींद्र (30), गायत्री (28), मनीष (12), नितिन (15), राजेश (24), अर्जुन (26), सुरेंद्र सिंह (55), शिवानी (24), सुंदरम (22), सोनावती (50), बीना देवी (23), अंजली (22), आयादनी (40), बलवीर सिंह (58) के अलावा दो वर्षीय कन्हैया और तीन वर्षीय लवी शामिल हैं। इनमें से सर्वेश कुमार, सरोज देवी, मनीष, नितिन, राजेश, शिवानी, सुंदरम और कन्हैया की हालत गंभीर होने पर उन्हें फिरोजाबाद के सरकारी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

स्कूटी नहीं छोड़ता तो जा सकती थी जान
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी सवार राजेश ने तेज रफ्तार बस को अपनी ओर आते देख समझदारी दिखाई। वह स्कूटी को वहीं छोड़कर तुरंत एक तरफ हट गए। बस की चपेट में आकर स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जबकि राजेश को मामूली चोटें आईं। अगर वह स्कूटी नहीं छोड़ते तो जान जा सकती थी।

विधायक ने जाना घायलों का हाल
हादसे की सूचना मिलते ही टूंडला से भाजपा विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर तत्काल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए। दुर्घटना के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी जिसे पुलिस ने रूट डायवर्ट कर सुचारू कराया।


वर्जन
थाना पचोखरा क्षेत्र में स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में बस पलटने से यात्री घायल हुए हैं। अधिकांश घायलों को सीएचसी टूंडला भेजा गया था जहां से आठ गंभीर घायलों को ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। बस प्राइवेट है या परिवहन निगम की, इसका पता लगाया जा रहा है।
- शेखर सेंगर, सीओ, टूंडला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed