फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Australia Bgirthon found the sweet water

आस्ट्रेलिया के भगीरथों ने ढूंढा मीठा पानी

Mon, 28 Sep 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर Updated Mon, 28 Sep 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
Australia Bgirthon found the sweet water
मौदहा क्षेत्र के कपसा गांव में सदियों से पानी को लेकर जूझ रहे लोगों को
विज्ञापन
अब पीने को मीठा पानी मिलेगा। पंजाब व आस्ट्रेलिया की एक संस्था ने मिलकर खारे पानी से निजात दिलाने के लिए गांव में चार हैंडपंप लगवाए हैं। फिलहाल संस्था ने सुरौली बुजुर्ग, पचखुरा खुर्द व सुमेरपुर नगर में भी एक-एक हैंडपंप लगाया है।

मौदहा क्षेत्र के कपसा, गुसयारी, छानी बक्छा, सिचौली, नायकपुरवा सहित आसपास के क्षेत्रों में खारा पानी निकलता है। लोगों को मीठा पानी उपलब्ध कराने के लिए शासन-प्रशासन ने कई उपाय किए, लेकिन लोगों को मीठा पानी नहीं उपलब्ध करा सके।

इधर अमर उजाला बराबर क्षेत्र के ग्रामीणों की इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित करता रहा है।

इसके बाद पंजाब प्रांत की संस्था रविदास चैरिटेबिल ट्रस्ट के चेयरमैन संत गुरदीप महाराज व उनके सहयोगी सिडनी, आस्ट्रेलिया निवासी अनिल कुमार ने इस क्षेत्र में लोगों को मीठा जल उपलब्ध कराने का संकल्प लिया।

उनकी टीम बीते दो माह से इस क्षेत्र में नए सिरे से हैंडपंप लगवाकर विशेष तकनीकी के तहत मीठा पानी निकालने में जुटी रही। इसमें टीम को सफलता मिल गई।

कपसा गांव में इस संस्था ने चार हैंडपंप लगवाए हैं। संस्था के चेयरमैन संत गुरदीप महाराज गांव पहुंचे और लोकार्पण कर हैंडपंप का लोगों को समर्पित किए। उन्होंने बताया कि पानी की समस्या से जूझ रहे अन्य गांवों सुरौली बुजुर्ग, पचखुराखुर्द व सुमेरपुर नगर के मोहल्ले में एक-एक हैंडपंप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed