फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Afreen said , become IAS dictate not like , is to become a doctor

आफरीन ने कहा, आइएएस बन हुक्म चलाना पसंद नहीं, डाक्टर बनना है

Mon, 18 May 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Mon, 18 May 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
Afreen said , become IAS dictate not like , is to become a doctor

मुख्यालय के सैय्यदबाड़ा मोहल्ले में रहने वाले प्राथमिक विद्यालय के

विज्ञापन
टीचर/स्काउट मास्टर अकबर अली की बेटी आफरीन ने प्रदेश में चौथा स्थान पाकर परचम लहराया है। इंटरमीडिएट की इस छात्रा की सफलता से परिवार और इष्टमित्र बेहद खुश हैं।

आफरीन की मां सस्कीन अख्तर समाजशास्त्र से एमए हैं। कहती हैं कि बच्चों की अच्छी पढ़ाई के चलते उन्होंने नौकरी से तौबा कर ली। वह बेटी की पढ़ाई को लेकर हमेशा चौकन्ना रहती हैं।

इस मौके पर आफरीन ने कहा कि उसके माता-पिता तथा गुरुजनों का विशेष सहयोग है। गरीबों की सेवा करना उसकी आदत में है। वह सीपीएमटी की पढ़ाई करेंगी। डॉक्टर बनने के बाद गांव में रहकर गरीबों का इलाज करना चाहती हैं।

कहतीं है कि आईएएस बनकर हुक्म चलाना उन्हें पसंद नहीं है। पिता अकबर अली ने कहा कि अभी बेटी की उम्र साढे़ सोलह साल है। सीपीएमटी में एडमिशन के लिए उम्र 17 वर्ष होनी चाहिए। फिलहाल एक साल बाद डॉक्टरी के लिए प्रयास करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed