फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   पंचायत फैसिलिटेटर भर्ती में ठगी का केस दर्ज

पंचायत फैसिलिटेटर भर्ती में ठगी का केस दर्ज

Tue, 12 Sep 2017 11:24 PM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
पंचायत फैसिलिटेटर भर्ती में ठगी का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। जिला पुलिस ने नगर परिषद हमीरपुर के टाउन हाल में आयोजित पंचायत फैसिलिटेटर भर्ती को लेकर भादसं की धारा 420 के तहत ठगी का केस दर्ज किया है। सोमवार को आयोजित इस परीक्षा में जिला भर से करीब 300 लोगों ने भाग लिया था। परीक्षा का संचालन टाउन हाल में शाम चार बजे से पांच बजे के बीच हो रहा था। कुछ बच्चों के अभिभावकों ने परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन से खुलेआम नकल होने और जिला प्रशासन की तरफ से किसी अधिकारी की ड्यूटी नहीं लगाए जाने पर भर्ती परीक्षा पर सवाल उठाते हुए खूब हंगामा किया। पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद भर्ती परीक्षा का संचालन कर रहे एक एनजीओ के पदाधिकारियों को पुलिस थाने ले गई। जहां पर एनजीओ को दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया लेकिन कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर पुलिस ने संस्था और उसके पदाधिकारियों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर लिया।

हमीरपुर पुलिस ने राजीव राणा पुत्र प्रभ दयाल निवासी वार्ड नंबर 4 हमीरपुर की शिकायत पर यह केस दर्ज किया है। शिकायकर्ता ने कहा कि नौकरी देने के लालच देकर एक एनजीओ द्वारा परीक्षा ली जा रही है, जिसके बारे में जिला प्रशासन को कोई सूचना नहीं दी गई। संस्था ने इस से पहले भी राज्य, जिला व खंड स्तर पर कई लोगों को नियुक्ति से संबंधित ऑफर लेटर दिए हैं। सोमवार को ली गई परीक्षा के लिए आयोजकों ने परीक्षार्थियों से शुल्क के रूप में 300 से 800 रुपये तक वसूले हैं। उधर पुलिस अधीक्षक रमन कुमार ने कहा कि पुलिस ने एक एनजीओ के खिलाफ भादसं की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed