{"_id":"5c2cf786bdec225709210d9f","slug":"151546450822-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन कब्जाने के लिए कच्चा घर गिराने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन कब्जाने के लिए कच्चा घर गिराने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हमीरपुर । जमीन को कब्जाने के लिए चचेरे देवरों व अन्य परिजनों ने पहले कच्चा मकान गिराया। अब भाभी व उसके बच्चों को गांव छोड़ने की धमकी दे रहे हैं। बुधवार को पीड़िता बच्चों के साथ मुख्यालय आई जहां एसपी से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने व सुरक्षा की मांग की।
कुरारा थानाक्षेत्र के गोकुलडेरा निवासी रेखा पत्नी ओमप्रकाश ने बुधवार को एसपी हेमराज मीना को दिए शिकायती पत्र में बताया कि जमीन कब्जाने को लेकर उसके चचेरे देवर जयप्रकाश, प्रदीप, गोपाल, किशोर आदि ने पिछले जून में उसका कच्चा घर गिरा दिया था। विरोध करने पर एक राय होकर सभी ने उसे व उसके बच्चों को पीटकर गांव छोड़ने की धमकी दी। बताया कि जमीन का विवाद अदालत में विचारधीन है। पीड़िता ने बताया कि उक्त लोग आएदिन परेशान कर उसका उत्पीड़न कर गांव छोड़ने को धमकाते हैं। मामले की कुरारा थाने में कई बार तहरीर दी मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। पीड़िता ने आरोपियों के िखिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
जमीन कब्जाने के लिए कच्चा घर गिराने का आरोप
पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार, मांगी सुरक्षा