फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime

नाबालिग को अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज

Fri, 25 Mar 2022 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
crime
सरीला-गोहांड। जलालपुर थाने के एक गांव से किशोरी को अगवा करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

किशोरी के पिता ने बताया कि मुंबई में परिवार सहित मजदूरी करते हैं। वहीं उनकी 15 वर्षीय पुत्री पढ़ाई कर रही थीं। लॉक डाउन में वह परिवार समेत गांव आया था। गांव निवासी हिमांशु से पुत्री का परिचय हो गया। बीते 22 दिसंबर को हिमांशु मुंबई से उनकी पुत्री को बहला फुसला कर ले गया था। उन्होंने नवी मुंबई के कोपर खैरणै थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। 18 जनवरी को पुलिस ने मध्य प्रदेश के भिंड जिले के आलमपुर से आरोपी व छात्रा को पकड़ा।

आरोप लगाया कि पुलिस ने उनकी पुत्री को नारी निकेतन भेज दिया, आरोपी को छोड़ दिया। दो फरवरी को नारी निकेतन से पुत्री को घर लाए। पांच फरवरी की शाम सात बजे आरोपी ने दो साथियों की मदद से तमंचे के जोर पर उनकी पुत्री को अगवाकर लिया। शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पिता ने कोर्ट से गुहार लगाई। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट हमीरपुर के आदेश पर जलालपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed