{"_id":"616b1cfd6c052b09e47549da","slug":"crime-hamirpur-news-knp658577846","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखे फोड़ने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखे फोड़ने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी डंडे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिवांर। अतरार गांव में दशहरा की रात दो पक्षों के बीच पटाखा फोड़ने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी व डंडे चले। घटना में पांच लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
अतरार निवासी आशीष, राजेंद्र, सुरेंद्र, महेंद्र, विजय कुमार, सूरज रास्ते में पटाखे फोड़ते हुए अनुसूचित बस्ती जा पहुंचे। जहां बस्ती के लोग इन्हें रोकते हुए गाली गलौज करने लगे। इस पर दोनों पक्षों में झड़प होने लगी और देखते देखते लाठी डंडे चलने लगे। सूचना मिलने पर पटाखे फोड़ने वाले लड़कों के घर की महिला ज्ञानदेवी व लक्ष्मी भी बीच बचाव करने पहुंच गई।
घटना में आशीष, विजय, सूरज, ज्ञानदेवी व लक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। पटाखे फोड़ने वाले पक्ष ने छह लोगों के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी। वहीं दूसरे पक्ष ने भी थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष दुर्गविजय सिंह ने बताया कि घायलों को छानी सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों की तहरीर मिली है, मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।