फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   CO's steno jumps into river from Yamuna bridge; boatmen save him

Hamirpur News: यमुना पुल से नदी में कूदे सीओ के स्टेनो, नाविकों ने बचाया

Fri, 14 Aug 2026 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
CO's steno jumps into river from Yamuna bridge; boatmen save him
फोटो 14 एचएएमपी 26- स्टेनो को नदी से सकुशल बाहर निकालकर लाते नाविक। संवाद
फोटो 14 एचएएमपी 26- स्टेनो को नदी से सकुशल बाहर निकालकर लाते नाविक। संवाद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। मुख्यालय स्थित यमुना पुल से शुक्रवार शाम करीब चार बजे सीओ सदर के स्टेनो ने नदी में छलांग लगा दी। पुल के नीचे नाव चला रहे नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें नदी से सकुशल बाहर निकाल लिया। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत सामान्य बताई गई।
प्रतापगढ़ निवासी महेश पांडेय (40) सीओ सदर कार्यालय में करीब एक वर्ष से स्टेनो के पद पर तैनात हैं। सीओ यशपाल के अनुसार, महेश पांडेय मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका उपचार भी चल रहा था। शुक्रवार शाम वह पैदल यमुना पुल पर पहुंचे और अचानक नदी में छलांग लगा दी। नदी में गिरने के बाद पुल के नीचे मौजूद नाविकों ने उन्हें देख लिया। नाविकों ने तत्काल नाव से पहुंचकर उन्हें नदी से बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

स्टेनो के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना पर अपर पुलिस अधिकारी अरविंद कुमार, एसडीएम सदर अभिषेक कुमार, सीओ सदर और कोतवाली प्रभारी रामआसरे सरोज भी अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने स्टेनो से घटना के संबंध में जानकारी ली। सीओ यशपाल ने बताया कि पूछताछ में महेश पांडेय ने बीमारी के चलते नदी में कूदने की बात बताई है। फिलहाल उनकी हालत सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed