{"_id":"4ae131d5078ae5866cebc0ad9f456a8d","slug":"cop-died-in-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में सिपाही की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में सिपाही की मौत
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर।
Updated Tue, 13 Oct 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव डयूटी से लौटते वक्त बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार पुलिस कर्मी की मौत हो गई, जबकि उसका साथी पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख उसे झांसी रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
हमीरपुर पुलिस आफिस में तैनात सिपाही द्वारिका प्रसाद की गोहांड ब्लाक में चुनाव डयूटी लगी थी। चुनाव ड्यूटी खत्म होने के बाद शाम करीब सात बजे वह साथी पुलिसकर्मी शहीद सिददीकी के साथ बाइक से जिला मुख्यालय लौट रहा था। वे दोनों जरिया थाने के पास पवई तिराहे पर पहुंचे थे कि सामने से आई बुलेरो से भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। आसपास के लोगों ने दोनों सिपाहियों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने सिपाही द्वारिका प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। दूसरे सिपाही शहीद सिददीकी की हालत नाजुक होने पर झांसी रेफर कर दिया। सूचना पर कोतवाल जगदेव यादव, सीओ विजय त्रिपाठी आदि अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन