Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Children are being affected by both pneumonia and tonsillitis.

Hamirpur News: निमोनिया के साथ टॉन्सिल की चपेट में आ रहे बच्चे

Sat, 28 Nov 2026 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Children are being affected by both pneumonia and tonsillitis.
फोटो 28 एमएएचपी 06 परिचय-कक्ष में मासूम को देखते बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शाजी रहील। संवाद
महोबा। ठंड शुरु होते ही लोगों में मौसमी बीमारियों का असर देखने को मिलने लगा है। सुबह-शाम पड़ रही सर्दी का ज्यादा असर छोटे बच्चों व बुजुर्गों पर पड़ रहा है। एक पखवाड़े से बच्चे निमोनिया के साथ टॉन्सिल की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। ईएनटी ओपीडी में पहुंचने वाला हर चौथा बच्चा निमोनिया या टॉन्सिल की समस्या से पीड़ित है।
विज्ञापन

शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी खुलते ही मरीजों और तीमारदारों की भीड़ जुटी। पर्चा बनवाने से लेकर डॉक्टरों को दिखाने के लिए मरीजों को खासी जद्दोजहद करनी पड़ी। इस दौरान ओपीडी में 500 से अधिक मरीज देखे गए जबकि चाइल्ड व ईएनटी ओपीडी में 160 से अधिक मरीजों को देखा गया। ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ. नरेंद्र राजपूत का कहना है कि सर्दी बढ़ते ही कान, टॉन्सिल व नाक की एलर्जी के मरीजों में डेढ़ गुना का इजाफा हुआ है। पहले इनकी संख्या आठ से 10 रहती थी जो अब बढ़कर 18 से 20 पहुंच गई है।
विज्ञापन

इस समय कान, टॉन्सिल, नाक की एलर्जी के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। बताया कि टॉन्सिल में बच्चों की लार की ग्रंथियों में सूजन आने से खाने-पीने में कठिनाई के साथ बुखार और सिरदर्द की भी समस्या होती है। गले में दर्द होने लगता है और खाने-पीने में दिक्कत होती है। लार ग्रंथियों में सूजन आ जाती है। पीड़ित को बुखार आना, सिर दर्द आदि प्रमुख लक्षण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
टॉन्सिल पीड़ितों को एक सप्ताह में मिल रहा आराम
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शाजी रहील ने बताया कि ठंड के समय इस तरह की समस्या बढ़ जाती है। बीमारी की जद में आने के बाद मास्क पहनें। बीमार होने पर तरल पदार्थ का अधिक सेवन करना चाहिए। टॉन्सिल्स से पीड़ित बच्चों को दवा देकर आवश्यक सलाह दी जा रही है। ऐसे मरीजों को सामान्य उपचार के बाद एक हफ्ते में आराम मिल रहा है।
---------
बीमारी से ऐसे करें बचाव
-सुबह-शाम बच्चों व बुजुर्गाें को गर्म कपड़े पहनाएं।
-सोते समय गर्म कपड़ों से अच्छे से ओढ़ाएं।
-ठंडा खाना, पानी आदि के सेवन से बचें।
-गर्म पौष्टिक और ताजा भोजन लें।
-दोपहर के समय धूप में अधिक रहने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed