फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Charkhari will be developed as a heritage city, Rs 200 crore will be spent

Mahoba News: हेरिटेज सिटी के रूप में विकसित होगा चरखारी, खर्च होंगे साै करोड़

Thu, 26 Dec 2024 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Charkhari will be developed as a heritage city, Rs 200 crore will be spent
चरखारी (महोबा)। मिनी वृंदावन के नाम से मशहूर चरखारी को हेरिटेज सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। पर्यटन और सांस्कृतिक विभाग यहां के कृष्ण मंदिरों और ऐतिहासिक धरोहरों को पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए 100 करोड़ रुपये खर्च करेगा। रियासतकाल में बने भगवान श्रीकृष्ण के 108 मंदिरों और यहां की सुंदरता का प्रजेंटेशन लखनऊ में आयोजित हेरिटेज इनक्लेव में किया गया था। इसके बाद चरखारी को हेरिटेज सिटी के रूप में विकसित करने का फैसला लिया गया। पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने बताया कि इसके लिए केंद्र व प्रदेश सरकार 100 करोड़ खर्च करेगी। बताया कि पर्यटन एवं संस्कृति विभाग प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम ने चरखारी को हेरिटेज सिटी बनाए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। सभी 108 मंदिरों को पर्यटन विभाग मिनी वृंदावन के रूप में सजाएगी। तालाबों में वाटर स्पोटर्स प्रोजेक्ट को भी मंजूरी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed