फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Brave women and soldiers honored at the ex-servicemen reunion ceremony

Hamirpur News: पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह में वीर नारियों व सैनिकों का हुआ सम्मान

Sat, 28 Feb 2026 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 28 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Brave women and soldiers honored at the ex-servicemen reunion ceremony
फोटो 28 एचएएमपी 31- वीर नारी को सम्मानित करते सेना के अधिकारी। संवाद
हमीरपुर। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड एवं पुनर्वास कार्यालय की ओर से शनिवार को पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहीदों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले सैनिकों की पत्नी व माताओं को वीर नारी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर ब्रिगेडियर अतुल कुमार ने सैनिकों के लिए मेडिकल व कैंटीन सुविधा दिलाने का भरोसा दिया। कार्यक्रम में कर्नल सोफिया कुरैशी की मौजूदगी आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम में हमीरपुर की 22 वीर नारियों को सम्मानित किया। इसके अलावा बांदा जनपद की दो वीर नारियों और 15 पूर्व सैनिकों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर अतुल कुमार ने कहा कि एक सैनिक के लिए पूरा भारत एक परिवार है और उसकी सुरक्षा नैतिक जिम्मेदारी। विशिष्ट अतिथि ब्रिगेडियर सुमीत रावत ने भी सैनिकों के परिवार को सैल्यूट किया। ऑपरेशन सिंदूर की कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि वीर नारियां सेना का सम्मान है। इसमें लगभग 400 पूर्व सैनिकों ने प्रतिभाग किया और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

स्टेशन हेडक्वार्टर के कैप्टन आईएन हरविंदर सिंह संधू, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कैप्टन सुनील गुप्ता सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। वहीं 12 मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सुधीर कुमार, मेजर केपी शिलायन, सूबेदार मेजर देशपाल, नायब सूबेदार भरत, नायब सूबेदार राजेश के अलावा विनोद परिहार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------


खाला से मिलकर भावुक हुई कर्नल सोफिया
ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी देकर देश की बेटी का तमगा पाने वाली विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित कर्नल सोफिया कुरैशी हमीरपुर में अपनी खाला (मौसी) जन्नतुन खातून से मिली। इस दौरान वह भावुक हो गई। मौसी के गले मिली और उनसे लिपट गई। हाथ पकड़कर उन्हें बैठाया। मौसी ने भी देश का नाम रोशन करने वाली बिटिया को दुलार किया और खैरियत जानी। सोफिया ने मौसी और मामा के साथ उनके बच्चों से अपने बचपन की यादों को ताजा किया। कहा कि जब वह तीन साल की थी तब यहां आई थीं। इस दौरान अपनी मां से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बात भी कराई। मौसी की नातिन व नाती से पढ़ाई लिखाई के बारे में जाना। परिजनों ने बुके व गुलाब देकर सम्मानित किया। मौके पर मौसेरे भाई समेत असरफ, मुहम्मद ईशाहक, अरसद मौजूद रहे।

फोटो 28 एचएएमपी 31- वीर नारी को सम्मानित करते सेना के अधिकारी। संवाद

फोटो 28 एचएएमपी 31- वीर नारी को सम्मानित करते सेना के अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed