{"_id":"58e92a5b4f1c1b4c3e5b9ff5","slug":"body-of-a-young-man-found-near-chandraval-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रावल पुल के निकट एक और युवक का शव मिला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रावल पुल के निकट एक और युवक का शव मिला
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
Updated Sat, 08 Apr 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर-बांदा रेल लाइन परचंद्रावल पुल के निकट शनिवार को एक और क्षत-विक्षत अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। घटना स्थल के पास शराब की बोलते मिलने से आशंका जताई जा रही है कि दोनों की हत्या कर शव फेंके गए हैं। हालांकि पुलिस का मानना है कि यह ट्रेन से बीती रात सफर करते समय गिरा है। जिससे हादसे में इसकी मौत हुई है। शनिवार को बरामद शव से बदबू आ रही है। उसे जंगली जानवरों ने क्षतविक्षत कर दिया है।
विज्ञापन
कानपुर बांदा रेलवे लाइन पर चंद्रावल नदी के पुल के निकट दो दिनों में दो अज्ञात युवकों के शव मिले हैं। शुक्रवार को रेलवे ट्रैक पर एक युवक की लाश पुलिस ने बरामद की थी। वहीं, शनिवार को फिर से एक क्षत विक्षत शव मिला। शव से बदबू आ रही थी। जंगली जानवरों ने शव नोंच डाला था। इससे संदेह की सुई हत्या या किसी साजिश की ओर टिक गई है। कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि उन्हें शनिवार सुबह सूचना मिली कि कपसा बांदा मार्ग रेलवे चौकी व चंद्रावल के रेल पुल के बीच एक शव पड़ा है।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचकर पुलिस ने शव को बरामद किया। शव के पास एक बैग मिला, जिसमें कुछ सामान व जेब में कुछ रुपये थे। लेकिन शव का चेहरा बुरी तरह कुचला था व जंगली जानवरों ने शव नोंच डाला था। शुक्रवार को इसे किसी ने नहीं देखा था। वहीं, शुक्रवार को इसी स्थान पर एक अज्ञात का शव क्षत विक्षत हालत में मिला था। बताया कि शव के पास ही शराब की बोतलें भी मिली हैं। सवाल उठता है कि एक स्थान पर मिले शवों के बीच कोई कनेक्शन तो नहीं है। इसकी जांच की आवश्यकता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
विज्ञापन