फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   ANM union boycotted work, vaccination stopped

एएनएम संघ ने किया कार्य बहिष्कार, टीकाकरण ठप

Wed, 15 Dec 2021 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
ANM union boycotted work, vaccination stopped
हमीरपुर। शहर कोतवाली के टिकरौली गांव में 16 नवंबर को कोविड-19 टीकाकरण के दौरान एएनएम के साथ अभद्रता कर अभिलेख फाड़ने के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज संघ ने सोमवार से कार्य बहिष्कार कर दिया है। इससे कोविड टीकाकरण सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी कार्य प्रभावित हैं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट गोल चबूतरे में इकट्ठा हो एएनएम संघ ने दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा है। कहाकि 16 नवंबर को टिकरौली गांव में एएनएम सीता देवी उपकेंद्र में कोविड-19 टीकाकरण कर रही थी। तभी गांव निवासी आरोपी विनय साहू आ धमका और शराब के नशे में एएनएम से अभद्रता कर वैक्सीन तोड़ दी व जान से मारने की धमकी देते हुए अभिलेख फाड़ दिए थे। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता संविदा संघ की संगठन मंत्री अंजू वर्मा की अगुवाई में जमा हुई एएनएम ने गोल चबूतरे में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंप कर आरोपी की गिरफ्तारी मांग की है। प्रदर्शन में कुरारा व सुमेरपुर की समस्त एएनएम मौजूद थी। कोतवाल भरत कुमार ने कहा मामले की विवेचना चल रही है। पूर्व के विवेचक दरोगा का स्थानांतरण होने पर दूसरे को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed