फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Anil Rajput re-elected as the President of Secondary Teachers Association

अनिल सिंह राजपूत दोबारा बने माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष

Sun, 03 Apr 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Anil Rajput re-elected as the President of Secondary Teachers Association
मौदहा। माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला स्तरीय बैठक व संगठन का चुनाव कस्बा स्थित आदर्श इंटर कॉलेज में हुआ। बैठक में मुख्य रूप से वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों की सेवा एवं मानदेय के संबंध में सरकार से पूर्व हुए समझौते पर अमल करने का प्रस्ताव पारित कर क्रियान्यवयन की मांग की गई है।
विज्ञापन

शिक्षकों ने पुरानी पेंशन को लागू करने तथा जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय में लंबित प्रकरण प्रशांत कुमार खरे के प्रोन्नत के मामले पर गंभीरता से विचार विमर्श निस्तारण की मांग की गई। प्रदेशीय उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद व्यास ने संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। संगठन के वार्षिक निर्वाचन अधिकारी जयप्रकाश त्रिपाठी, पूर्व जिला मंत्री की उपस्थिति में हुआ। जिसमें राठ के अनिल सिंह राजपूत को पुन: जिलाध्यक्ष तथा रमेश कुमार को जिला मंत्री घोषित किया गया। सैय्यद शाहिद अली ने कहा कि एक वर्ष बाद भी अब तक उनके पेंशन व फंड का निस्तारण नहीं हुआ है। संचालन रमेश कुमार ने किया। प्रधानाचार्य कंधीलाल, प्रेम नरेश, कृष्ण कुमार, अशरफ हुसैन, अभय प्रताप सिंह, रमेश कुमार, शाहिद अली, रमेश सक्सेना, शिव कुमार गुप्ता, रामबाबू, महेंद्र सिंह, अशोक विश्वकर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed