फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   accidant

मिट्टी के नीचे दबकर डंपर चालक की मौत, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर काम के दौरान हुआ हादसा

Fri, 28 Aug 2020 09:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
accidant
सरीला (हमीरपुर)। जरिया थानाक्षेत्र के इटैलियाबाजा व वीरा गांव के बीच निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर डंपर से मिट्टी गिराते समय चालक उसके नीचे दब गया। मौजूद लोग आननफानन में चालक को मलबे से बाहर निकाला और अचेत अवस्था में सीएचसी ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का काम तेजी से चल रहा है। राठ के फरसौलियाना मोहल्ला निवासी कल्लू उर्फ समीम (55) बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में इटैलियाबाजा गांव के पास डंपर से मिट्टी भराई का काम कर रहे थे। शुक्रवार की शाम लगभग पांच बजे वह अपने डंपर से सड़क पर मिट्टी गिरा रहे थे। मिट्टी डंपर में चिपक जाने से नीचे नहीं गिर रही थी। तो वह डंपर के पीछे जाकर देखने लगे।
विज्ञापन

उसी समय अचानक मिट्टी उसके ऊपर भरभराकर गिर गई और वह नीचे दब गए। यह देख सड़क पर काम कर रहे लोगों ने चालक को बाहर निकाला और इसकी सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष विक्रमाजीत सिंह ने बताया अचेत अवस्था में डंपर चालक कल्लू को सीएचसी गोहांड ले गए थे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर पर परिजनों में कोहराम मचा हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed