{"_id":"43-197365","slug":"Hamirpur-197365-43","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठी में पाइप डालने से हुआ विस्फोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भट्ठी में पाइप डालने से हुआ विस्फोट
Hamirpur
Updated Sat, 13 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। औद्योगिक क्षेत्र में स्थिति रिमझिम इस्पात फैक्ट्री में शुक्रवार दोपहर स्क्रैप गलाते समय हुए विस्फोट के बाद मजदूरों के चेहरे पर भय साफ दिखा। रिमझिम इस्पात फैक्ट्री ही नहीं बल्कि दूसरी कंपनियों में काम करने के वाले मजदूर बाहर निकले से काफी डरे सहमे दिखाई पड़े। हादसे की वजह भट्टी में गलती से पाइप डाला जाना बताया जा रहा है।
औद्योगिक क्षेत्र में करीब 90 कंपनियां थी, लेकिन आधा दर्जन में ही काम चल रहा है। इन कंपनियों में कुछ प्रशिक्षित मजदूर हैं तो ज्यादातर आसपास के गांवों के अप्रशिक्षित मजदूर कार्य कर रहे हैं। शुक्रवार दोपहर कुछ अप्रशिक्षित मजदूरों ने भट्ठी में एक साइड से बंद पाइप को डाल दिया था, जिससे पाइप में गैस बनी और वह तेज धमाके के साथ फट गई। इस दौरान गर्म लोहे के कण छिटक कर मजदूरों के ऊपर जा गिरे, जिससे छह लोग बुरी तरह झुलस गए। मजदूरों के झुलसने के बाद फैक्ट्री में हलचल मच गई। चीख पुकार पर आसपास काम कर रहे श्रमिक काम छोड़ मौते पर पहुंचे। प्रबंधन को जानकारी दी गई। तत्काल झुलसे लोगों को अस्पताल पहुंचाया गाय। कंपनी के लाइजनिंग प्रबंधक मनोज कुमार गुप्ता का दावा है कि प्रबंधन सभी घायलों का समुचित इलाज करा रहा है। साथ ही उन्होंने परिवार को सहायता उपलब्ध कराने की बात कही। मैनेजर ने यह भी कहा कि वह उद्योगों के लिए गठित सुरक्षा परिषद के सदस्य हैं। लिहाजा किसी भी कर्मी को क्षति न होने पाए, इसके लिए फैक्ट्री में सुरक्षा के व्यापक इंतेजाम कर रखे हैं। फिर भी कुछ श्रमिकों के अप्रशिक्षित होने की वजह से हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि अप्रशिक्षित वर्करों को शिफ्टवार प्रशिक्षित करने का अभियान चलाया जाएगा। ताकि समय पर वर्कर अपने को सुरक्षित कर सकें। दूसरी तरफ थानाध्यक्ष जगदेव प्रसाद यादव का कहना है कि हादसे की सूचना मिलने पर वह फैक्ट्री गए थे। कर्मचारियों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली गई है। एक मजदूर ने भट्टी में पाइप डाल दिया, जिससे हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि यदि घायलों के परिजन तहरीर देंगे तो फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।