{"_id":"43-197355","slug":"Hamirpur-197355-43","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलिंग पार्टियों के पहुंचने की रिपोर्ट दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलिंग पार्टियों के पहुंचने की रिपोर्ट दर्ज
Hamirpur
Updated Sat, 13 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। शनिवार को होने वाले विधानसभा के उपचुनाव के लिए शुक्रवार को सभी पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई। पोलिंग पार्टियां अपने गतंव्य पर पहुंची या नही पहुंची। इसकी निगरानी के लिए संबंधित थानाक्षेत्र के थाना प्रभारियों ने मतदान केंद्रो में जाकर जायजा लिया और निरीक्षण बुक में निरीक्षण आख्या दर्ज की।
शुक्रवार सुबह से ही विधानसभा क्षेत्र की सभी 403 पोलिंग पार्टियों को रवाना करने का सिलसिला मंडी सुमेरपुर से शुरू हो गया था। 12 बजे तक सभी पोलिंग पार्टियों को मंडी से रवाना किया जा चुका था। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के कार्य का प्रेक्षक छत्तर सिंह डेहरे ने भी जायजा लिया। शाम 4 बजे के बाद संबंधित थानेदारों ने अपने अपने थानाक्षेत्र में पड़ने वाले मतदान केंद्रो का जायजा लिया। स्थानीय कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक पीके यादव ने मुख्यालय के सुनराही गली स्थित आर्य समाज मंदिर के पोलिंग बूथ का जायजा लिया। यहां मतदान कार्मिक समय से पहुंच चुके थे। निरीक्षण के बाद कोतवाल ने निरीक्षण बुक में आख्या भी दर्ज की। इसके बाद इस्लामिया इंटर कालेज, जीआईसी, श्रीविद्या मंदिर के पोलिंग बूथो का निरीक्षण करने के बाद ग्रामीण इलाको में स्थित पोलिंग बूथो का जायजा लिया।