फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   55 cuts on Hamirpur-Kalpi highway... accidents may increase in fog

Hamirpur News: हमीरपुर-कालपी हाईवे पर 55 कट...कोहरे में बढ़ सकते हादसे

Sun, 30 Nov 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sun, 30 Nov 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
55 cuts on Hamirpur-Kalpi highway... accidents may increase in fog
फोटो 29एचएएमपी-10 राठ उरई मार्ग पर बना अवैध कट। संवाद
हमीरपुर। जिले से गुजरे स्टेट और नेशनल हाईवे पर बनाए गए अवैध कट कोहरे में हादसों की रफ्तार बढ़ा सकते हैं। अकेले मुख्यालय के अंदर से निकले हमीरपुर-कालपी फोरलेन हाईवे पर 21 किमी सीमा के अंतर्गत करीब 55 से अधिक कट हैं। इन कटों के चलते कोहरे में हादसों की रफ्तार बढ़ सकती है। इन कटों पर संकेतक सफेद पट्टिकाएं तक गायब हैं। जबकि यातायात माह चल रहा है और इसके मात्र तीन दिन बचे हैं।
विज्ञापन




राठ पनवाड़ी हाईवे पर इसी माह एक ही लेन में डीसीएम व बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई थीं। इस हाईवे की एक लेन बिल्कुल ध्वस्त हो गई है। एक लेन से वाहन गुजरते हैं। इस मार्ग पर कई अवैध कट हादसों की वजह बने हुए हैं। हमीरपुर कालपी हाईवे कुसमरा मोड़ के पास भी कई हादसे हो चुके हैं। वहीं, बदलपुर, शीतलपुर, झलोखर आदि गांवों में भी कई अवैध अवैध कट बने हैं।
विज्ञापन




---------



वैध कट के ये हैं नियम

- एनएचएआई, लोनिवि, वर्ल्ड बैंक आदि कार्यदायी संस्थाओं द्वारा मानचित्र लगाकर लोगों को सचेत किया जाता है।

- वैध कट से 20 मीटर पहले संकेतक बोर्ड लगाए जाते हैं।

- वैध कट में एक वेटिंग लाइन भी दी जाती है, इससे हाईवे पर चल रहे बड़े वाहनों को दिक्कत न हो।

- वैध कट में मार्ग पर मार्किंग भी होती है, जो रोड के ऊपर पीली लाइन में नजर आती है। यह लाइन थोड़ी उभरी हुई होती है, इससे वाहन चालकों को यह पता चल जाता है कि आगे डिवाइडर पर कट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- वैध कट डिवाइडर पर एक ब्लींकर लाइट भी लगाई जाती है। यह पीले रंग की होती है।

------------



नेशनल हाईवे व राठ मार्ग पर डिवाइडर ही नहीं है। अवैध कटों की सबसे बड़ी समस्या फोरलेन स्टेट हाईवे पर हैं। इनमें राठ पनवाड़ी मार्ग व राठ चिकासी मार्ग की समस्या अधिक है। अभी अभियान चलाकर ट्रैक्टरों-ट्रालियों व अन्य वाहनों पर रिफ्लेक्टर आदि लगवाए जा रहे हैं। संकेतक व बोर्ड लगवाए जाने के लिए डीएम व लोनिवि को अवगत करा दिया गया है। - अमिताभ राय, एआरटीओ प्रर्वतन।


------------

जहां पर बड़े अवैध कट हैं, उनकाे बंद कराया जाएगा। अभियान चलाकर संकेतक बोर्ड व पट्टिकाएं लगाई जाएंगी। इसके लिए निर्देशित भी कर दिया गया है। दगपाल वर्मा, अधिशासी अभियंता लोनिवि।

फोटो 29एचएएमपी-10 राठ उरई मार्ग पर बना अवैध कट। संवाद

फोटो 29एचएएमपी-10 राठ उरई मार्ग पर बना अवैध कट। संवाद

फोटो 29एचएएमपी-10 राठ उरई मार्ग पर बना अवैध कट। संवाद

फोटो 29एचएएमपी-10 राठ उरई मार्ग पर बना अवैध कट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed