फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   सुमेरपुर ब्रांच नहरें सूखी पड़ीं

सुमेरपुर ब्रांच नहरें सूखी पड़ीं

Sat, 23 Feb 2019 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
सुमेरपुर ब्रांच नहरें सूखी पड़ीं
भरुआसुमेरपुर। मौदहा बांध की सुमेरपुर ब्रांच में नवंबर के बाद अब तक पानी नहीं छोड़ा गया है। जिससे आधा दर्जन गांवों के सैकड़ों किसानों को गेहूं की फसल की सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। इससे किसान परेशान हैं।
विज्ञापन


सुमेरपुर ब्रांच नहर से विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बंडा, मवई जार, चंदौली जार, नदेहरा, शादीपुर, विदोखरपुरई, विदोखर मेदनी के किसानों को पानी मिलता है। इस बार किसानों को ढाई माह से पानी उपलब्ध नहीं कराया गया है। किसानों को बीते नवंबर में पलेवा के लिए पानी मुहैया कराया गया था।
विज्ञापन


बंडा के पूर्व प्रधान संजय सिंह, शंकर यादव, मवई जार के श्याम लाल विश्वकर्मा ने बताया कि इस समय गेहूं की फसल को पानी की जरूरत है। लेकिन नहर में पानी न आने से मजबूरी में निजी नलकूपों से महंगे दामों पर पानी खरीद कर सिंचाई करनी पड़ रही है। सिंचाई के अभाव में गेहूं की फसलें कमजोर हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौदहा बांध के अवर अभियंता ने बताया कि बांध में पानी की कमी है। इस वजह से पूरी क्षमता से मुख्य नहर नहीं चलाई जा रही है। वर्तमान समय में रागौल ब्रांच में पानी चल रहा है। इस एरिया का रकवा सिंचाई होने के बाद अगले सप्ताह सुमेरपुर ब्रांच में पानी छोड़ा जाएगा। बताया नवंबर के बाद दिसंबर में भी चार-पांच दिन सुमेरपुर ब्रांच में पानी चलाया गया था। अब दो माह बाद फिर पानी देने की व्यवस्था की जा रही है।

गेहूं की फसल को पानी की जरूरत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed