{"_id":"6245f35f0f2c2c31fe79942a","slug":"17-employees-absent-explanation-pay-hamirpur-news-knp688613618","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने कलक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने कलक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों का किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिलाधिकारी ने गुरुवार की सुबह कलक्ट्रेट के विभिन्न पटलों व कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर कर्मचारियों की उपस्थिति देखी। समय से उपस्थित न होने पर उन्होंने 17 कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं कार्यों में लापरवाही बरतने पर चकबंदी लेखपाल को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।
निरीक्षण के दौरान डीएम डा. चंद्रभूषण त्रिपाठी ने कर्मचारियों से उनके कार्यों के बारे में जवाब तलब किया। कहा कि अधिकारी कर्मचारी समय से कार्यों को पूर्ण करें। लेट लतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साफ सफाई के साथ अभिलेखों का रखरखाव बेहतर ढंग से रखे। होमगार्ड को बिना वर्दी देख कार्रवाई के निर्देश दिए। चकबंदी कार्यालय में काश्तकारों को कार्यालय बुलाकर कार्य संपादित करने संबंधी लापरवाही व कार्यालय में ही रहने पर लेखपाल को सस्पेंड करने के निर्देश दिए। वरिष्ठ लिपिक को अपने किसी भी कार्य में संतोषजनक जवाब न देने पर स्पष्टीकरण मांगा। निरीक्षण में विभिन्न कार्यालयों में अनुपस्थित मिले कुल 17 कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। इसी प्रकार एडीएम वित्त एवं राजस्व रमेशचंद्र, एडीएम न्यायिक डा.नागेंद्र नाथ यादव, एडीएम नमामि गंगे राजेश कुमार यादव, डिप्टी कलेक्टर पवन प्रकाश पाठक, रविंद्र सिंह व हरिशंकर लाल ने भी विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था देखी।