{"_id":"62659b80a250f716e0621c5e","slug":"10-lakh-se-hoga-development-hamirpur-news-knp6930966179","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंडौरा में ब्लाक प्रमुख दस लाख से कराएंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंडौरा में ब्लाक प्रमुख दस लाख से कराएंगे विकास कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 24 एचएएमपी 14 अरतरा में आयोजित बैठक में जानकारी देते एडीओ पंचायत रामबरन सिंह।
कुंडौरा में ब्लाक में 10 लाख से होंगे विकास कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
भरुआसुमेरपुर। पंचायती राज दिवस पर ग्राम पंचायतों में धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया। कुंडौरा में ब्लाक प्रमुख ने दस लाख रुपयों से पंचायत में विकास कराने की घोषणा की। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान सविता यादव ने की। अरविंद प्रताप सिंह ही बैठक का संचालन किया। वहीं छानीखुर्द में बीडीओ भीमसेन मौजूद रहे।
गहरौली संवाद के अनुसार पंचायत भवन में खुली बैठक हुई। जिसमें जन्म और मृत्यु के 20 दिन के अंदर सूचना कार्यालय में दर्ज कराने की बात कही गई। विकास योजनाओं के प्रस्ताव भी सदस्यों के द्वारा मांग की गई। उधर ऐंझी में प्रधान राघवेंद्र गुरुदेव के अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। प्रधान वीरेंद्र कुमार राजपूत, सचिव शिव मूरत सिंह राजपूत, धर्मपाल सिंह ,पप्पू रैकवार, किरण, राजकुमारी आदि मौजूद रहे।
इमलिया गांव में भी पंचायत भवन में लाइव प्रसारण के बाद खुली बैठक में एक दर्जन विकास योजना का प्रस्ताव पारित किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान क्रांति राजपूत महिपाल राजपूत व सभी सदस्य मौजूद रहे। मौदहा संवाद के अनुसार अरतरा गांव में आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विकास मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। एडीओ पंचायत रामबरन सिंह ने विकास योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
एक वर्ष से नहीं हुई पंचायत की बैठक
भरुआसुमेरपुर। ग्राम पंचायत बांक के निर्माण कार्य समिति के सदस्यों ने प्रधान को शपथ के बाद बैठक न कराने का आरोप लगाया है। एक वर्ष में कोई भी निर्माण न कराने से पंचायत का विकास ठप होने की शिकायत की है। विनय कुमार, ब्रह्मस्वरूप, अमित गुप्ता, माया देवी का आरोप है कि दो मई 2021 के बाद से अब तक प्रधान रामपाल ने कोई बैठक नहीं कराई है। सामुदायिक शौचालय बंद रहने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। प्रधान ने सदस्यों के आरोपों को निराधार बताया है। कहा पंचायत का बजट बहुत कम है। पंचायत भवन की मरम्मत कराई गई है। सामुदायिक शौचालय का संचालन समूह करता है। शिकायत करने वाले सदस्य बैठकों में नहीं आते हैं। संवाद