{"_id":"57f518474f1c1b8a322711ee","slug":"two-robbery-case-in-18-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 घंटे में लूट की दो वारदातों से दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
18 घंटे में लूट की दो वारदातों से दहशत
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 05 Oct 2016 08:42 PM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलुआताल इलाके में 18 घंटे के भीतर लूट की दो वारदातों से दहशत का माहौल है। मंगलवार रात बाइक सवार व्यापारी को पीटकर बदमाशों ने नकदी, मोबाइल लूट लिया। अभी पुलिस इस मामले की तफ्तीश कर ही रही थी कि बुधवार दोपहर तीन बजे के करीब ऑटो से जा रहे ईंट भट्ठा कर्मचारी को खींचकर फिल्मी अंदाज में बदमाशों ने करीब सवा लाख रुपये लूट लिए। दोनों ही घटना से क्षेत्र में पुलिस के प्रति आक्रोश है। फिलहाल पुलिस दोनों ही मामले में खाली हाथ है और छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहली वारदातः ऑटो से खिंचा और लूट ले गए 1.29 लाख
चिलुआताल थाना क्षेत्र के चिउटहा गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने ईंट भट्ठा कर्मचारी से 1.29 लाख रुपये लूट लिए। ऑटो से बाहर खींचने की वजह से कर्मचारी को सिर पर चोटें आई हैं। आसपास के लोगों ने उसे बचाने की कोशिश करते, इसके पहले ही बदमाशों ने असलहा निकाल लिया और घटना को अंजाम देने के बाद फर्राटा भरते हुए फरार हो गए चिलुआताल प्रतिनिधि के मुताबिक झारखंड के सेनहा, तिगाड़िया निवासी बालेश्वर अहिरौली में बृजेश यादव के ईंट भट्ठे पर काम करते हैं। बुधवार को वह भट्टे से 1 लाख 78 हजार रुपये लेकर गोरखनाथ स्थित बैंक ऑफ इंडिया में जमा करने के लिए निकले थे। बैंक जाने पर उसे बताया गया कि एक बार में 49 हजार से ज्यादा रकम जमा नहीं कर सकते हैं। लिहाजा बालेश्वर ने 49 हजार जमा करने के बाद बची रकम 1 लाख 29 हजार लेकर ऑटो से लौट रहे थे। वह चिउटहा से आगे बढ़े ही थे कि पीछे से आए बाइक सवार बदमाश रुपयों से भरा बैग छीनने लगे। इस छीनझपटी में वह ऑटो से नीचे गिर गए, जिससे वह सिर में चोट लगने से घायल हो गए। बदमाश तमंचा तान रुपयों से भरा बैब लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
दूसरी वारदातः व्यापारी से मारपीट कर नकदी, मोबाइल लूटा
चिलुआताल इलाके के डोहरियाबाजार से दुकान बंद कर लौट रहे कपड़ा व्यापारी को पीटकर बदमाशों ने नकदी व मोबाइल लूट लिया। मंगलवार रात हुई घटना के बाद एक राहगीर के मोबाइल से किसी तरह पीड़ित ने घर वालों की सूचना दी, जिसके बाद पहुंचे घर वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। चिलुआताल प्रतिनिधि के मुताबिक धर्मशाला बाजार निवासी अली अहमद के पुत्र शोएब की डोहरिया बाजार में शोएब गारमेंट नाम से दुकान है। वह मंगलवार रात दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में भंडारो गांव के पास दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। शोएब ने जैसे ही बाइक रोकी एक बदमाश उनके पास आकर बाइक से चाभी निकाल ली। इसके बाद बदमाशों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया और जेब में रखे साढ़े बाहर हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। जाते समय बदमाशों ने शोएब को गढ्ढे में धकेल दिया, जिससे उसे काफी चोटें आई। किसी तरह से वह सड़क पर आया और एक राहगीर की मदद से घर वालों को घटना की जानकारी दी। पुलिस इस मामले में हमलावरों की धड़पकड़ की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन