{"_id":"e75c1f75db4bad458fbcda360ab01851","slug":"fraud-case-file-against-bank-manager-shopkeeper-and-four-other-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक मैनेजर, दुकानदार समेत छह पर जालसाजी का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक मैनेजर, दुकानदार समेत छह पर जालसाजी का केस
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वांचल ग्रामीण बैंक गोलघर शाखा के प्रबंधक, दुकानदार समेत छह लोगों के खिलाफ कैंट पुलिस ने शुक्रवार की रात जालसाजी का केस दर्ज किया है। मामले में भवन मालिक ने किराएदार पर खुद को मालिक बताने के साथ ही बैंक से 24 लाख रुपये लोन लेने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही उसने नगर निगम और वाणिज्यकर विभाग में रजिस्ट्रेशन कराया था। एसएसपी के निर्देश पर छानबीन के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।
पुर्दिलपुर के रहने वाले विजय कुमार ने गोलघर के केशव मार्केट में स्थित अपने मकान में रहने वाले किराएदार पर फर्जी तरीके से लोन लेने का आरोप लगाया था। उन्होंने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायती पत्र में उन्होंने पांच मई 2015 को मकान की रजिस्ट्री कराने का दावा करते हुए किराएदार रविशंकर प्रसाद और वंदना श्रीवास्तव पर जालसाजी का आरोप लगाया था। यही नहीं नगर निगम के रिकॉर्ड में भी अपने नाम दर्ज कराकर वाणिज्यकर विभाग में इसी पते पर रजिस्ट्रेशन कराया था।
तैयार कराए गए जाली दस्तावेजों के आधार पर उसने पूर्वांचल ग्रामीण बैंक गोलघर शाखा से 24 लाख रुपए लोन लिया था। एसएसपी लव कुमार ने जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश एसओ कैंट को दिया था। शुक्रवार की रात कैंट पुलिस ने रविशंकर प्रसाद उनकी पत्नी वंदना के अलावा पूर्वांचल ग्रामीण बैंक गोलघर के शाखा प्रबंधक, लोन अधिकारी, नगर निगम और वाणिज्यकर विभाग के कर्मचारियों पर साजिश के तहत फर्जी दस्तावेज तैयार कर जालसाजी का केस दर्ज किया गया है।