फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   firing and stone throwing for land, 11 injured

जमीन के विवाद में फायरिंग-पथराव, 11 घायल

Mon, 22 Aug 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Mon, 22 Aug 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
firing and stone throwing for land, 11 injured
Firing
सिकरीगंज के उल्ठा बुजुर्ग में रविवार की सुबह जमीन के विवाद में मनबढ़ों ने फायरिंग कर दी। यही नहीं, दहशत फैलाने के लिए पथराव भी कर दिया। इसमें एक पक्ष के 11 लोग घायल हो गए। बवाल के कारण गांव में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने पांच हमलावरों को गिरफ्तार करने के साथ ही मौके पर मिली आठ बाइक कब्जे में ले ली है। घटनास्थल पर कारतूस के दो खोखे भी मिले हैं।
विज्ञापन


सिकरीगंज प्रतिनिधि के अनुसार उल्ठा बुजुर्ग गांव के वंशीधर तिवारी और रामप्रताप गौड़ के बीच एक डिस्मिल जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों लोगों का घर आमने-सामने होने के साथ ही विवादित जमीन घर के बीच में है। इसी जमीन पर रविवार को वंशीधर के घरवाले निर्माण करा रहे थे। रामप्रताप ने घरवालों के साथ निर्माण कार्य रुकवा दिया। कहासुनी के बाद बीच मारपीट हो गई।
विज्ञापन


बवाल की आशंका में वंशीधर ने अपनी मदद में पहले से रिश्तेदारों और परिचितों को बुला लिया था। बवाल बढ़ने पर सहयोग में आए लोगों ने लाठी - डंडा लेकर रामप्रताप के घरवालों पर हमला बोल दिया। गांव के लोगों ने बीच - बचाव का प्रयास किया तो फायरिंग कर दहशत फैलाने के साथ ही पथराव कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौके पर मिले पांच युवकों को गिरफ्तार कर वंशीधर के घर खड़ी आठ बाइक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले में रामप्रताप (60) उनके भाई रामरतन (55), बेटी मीर्रा (26) ज्योत्रि (20) बबिता (15), बेटा अमित (22), रामरतन की बेटी खूशबू (17), बहू सरिता (28) परिवार की महिला भानमति (60) के अलावा बीच बचाव करने आए गांव के रामअवध (52), सुरेंद्र ओझा (55) घायल हो गए। पुलिस ने वंशीधर के बेटे पप्पू के अलावा उसके सहयोगी राहुल तिवारी, विजय शंकर तिवारी, सिकरीगंज अलवापुर के पवन दूबे, धोबौली के श्याम प्रकाश, सत्यप्रकाश और रुस्तमपुर के रहने वाले रतन सिंह को गिरफ्तार किया है।

12 नामजद समेत 42 पर दर्ज हुआ केस

रामप्रताप गौड़ की तहरीर पर सिकरीगंज पुलिस ने ह्रदय शंकर, विजय शंकर, आशुतोष, आशीष, रोशन, राकेश, राहुल, प्रेमशंकर निवासी उल्ठा बुजुर्ग सिकरीगंज के अलावलपुर निवासी पवन दुबे, रुस्तमपुर के रतन सिंह, खजनी के धौबौली निवासी ओमप्रकाश व सत्यप्रकाश और 30 अज्ञात लोगों पर हत्या के प्रयास, बलवा और सेवन सीएलए के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed