{"_id":"5cb77ad2bdec22140e1092f0","slug":"81555528402-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के तारों से लगी आग से अफरा-तफरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली के तारों से लगी आग से अफरा-तफरी
Thu, 18 Apr 2019 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
fire shimla
पादरी बाजार (गोरखपुर) शाहपुर उपकेंद्र के धर्मपुर में बुधवार की शाम को बिजली के खंभे से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तारों में शार्ट सर्किट से चिंगारी निकलने लगी। उसके चलते अचानक आग लगने से राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई।
धर्मपुर अष्टभुजी माता मंदिर के पास लगे खंभे में से चिंगारी निकलने लगी। इस खंभे के तार शिवपुर सहबाजगंज व जंगल मातादीन फीडर से जुड़े हैं। स्थानीय लोगों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए मौके पर दोनों तरफ से बांस लगाकर गोरखपुर-पिपराइच मार्ग पर आवागमन रोक दिया। उसके चलते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय लोगों ने शाहपुर उपकेंद्र पहुंच बिजली आपूर्ति ठप कराई। करीब आधा घंटा तक तार जलते रहे। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे बिजली निगम के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। दोनों फीडर हजारों घरों की बिजली की आपूर्ति कई घंटे ठप रही।