फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   युवती से छेड़खानी, विरोध पर भाई के अपहरण की कोशिश

युवती से छेड़खानी, विरोध पर भाई के अपहरण की कोशिश

Tue, 19 Mar 2019 12:43 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Published by: ajay Kumar Updated Tue, 19 Mar 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
युवती से छेड़खानी, विरोध पर भाई के अपहरण की कोशिश
- फोटो : अमर उजाला
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर के बिछिया हनुमान मंदिर के पास भाई के साथ गई युवती के साथ शोहदों ने छेड़खानी की। इसका विरोध करने पर शोहदों ने भाई के अपहरण की भी कोशिश की। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र होने लगे तो शोहदे भाग निकले। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मोहल्ले के ही आदित्य पांडेय उर्फ छोटू और एक अज्ञात पर केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घटना रविवार की रात आठ बजे के करीब की है। बिछिया निवासी एक रिटायर्ड सैनिक की बेटी अपने भाई के साथ बाजार में खरीदारी करने गई थी। लौटते समय बाइक सवार दो युवक छींटाकशी करने लगे। शोहदों की हरकत से परेशान भाई ने इसका विरोध किया तो वह उससे उलझ गए। गाली गलौज करने के साथ ही उसके अपहरण की कोशिश की। भाई के साथ अभद्रता देख युवती ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र होने लगे। इस पर आरोपी भाग निकले। शाहपुर इंस्पेक्टर राकेश चंदेल ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों की पहचान हो गई है। तलाश में छापे मारे जा रहे हैं। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed