{"_id":"59f9edc24f1c1bb6678b8bca","slug":"41509551554-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व पार्षद रविंद्र निषाद जिला बदर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व पार्षद रविंद्र निषाद जिला बदर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 02 Nov 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
criminals
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व पार्षद रवींद्र निषाद पर गुंडा एक्ट के बाद पुलिस ने अब जिला बदर की कार्रवाई की है। विवादित जमीन की खरीद-फरोख्त के बाद चर्चा में आए रवींद्र पर जमीन कब्जा करने और फायरिंग के मामले में भी केस दर्ज है। पुलिस ने रवींद्र को पेशेवर अपराधी बताकर कार्रवाई का आदेश उसके घर भेज दिया है।
राजघाट के अमरूद मंडी चकरा अव्वल निवासी रवींद्र निषाद पर अभी कुछ दिनों पहले ही एक मकान पर जबरन कब्जा करने और चोरी करने का मामला सामने आया था। राजघाट के अलावा कोतवाली थाने में भी उसके खिलाफ शिकायत दर्ज थी। चुनाव की तैयारियों में लगी पुलिस ऐसे लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई कर रही है। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक रवींद्र पेशेवर अपराधी है। इसी रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने डीएम से रवींद्र को जिला बदर करने की सिफारिश की थी। डीएम ने पुलिस रिपोर्ट पर अंतिम मुहर लगा दी है। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि रवींद्र के अब जिले की सीमा में दिखने पर उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।
25 हजार का इनामी हुआ ओमप्रकाश
एसएसपी ने हत्यारोपी गगहा के नर्रे गांव निवासी ओमप्रकाश चंद पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है। ओमप्रकाश पर एससी, एसटी एक्ट की धारा में भी केस दर्ज है। पुलिस फरार ओमप्रकाश की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
अयोध्या भूमाफिया घोषित
हिस्ट्रीशीटर व खजनी के खुटभार गांव निवासी अयोध्या जायसवाल को भू माफिया घोषित किया गया है। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक सुनियोजित ढंग से अवैध रूप से जमीन व मकानों की खरीद फरोख्त करने, जमीन न देने पर गलत तरीके से उस पर कब्जा करने जैसे तमाम मामले में अयोध्या आरोपी है।