{"_id":"5c97d249bdec2207143e91d5","slug":"161553453641-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिपराइच में आपसी भाईचारे को खेले जा रहे मैच में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिपराइच में आपसी भाईचारे को खेले जा रहे मैच में मारपीट
Mon, 25 Mar 2019 12:24 AM IST
ajay Kumar
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: ajay Kumar
Updated Mon, 25 Mar 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
पिपराइच (गोरखपुर)। कौमी एकता के लिए आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को जमकर हंगामा हुआ। खेल के मैदान पर मारपीट होने लगी। खबर फैलने के साथ ही दोनों समुदायों के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सरफराज, शहनवाज, गोलू अंसारी, लकी और आदित्य को गिरफ्तार कर मामला शांत कराया। एहतियातन इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।
शुक्रवार से ही पिपराइच में 20-20 मैच का आयोजन हो रहा है। पहले दिन ही किसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी। लेकिन तब मौजूद लोगों ने मामला शांत करा दिया था। शनिवार को विवाद करने के आरोप में कुछ युवकों ने शहनवाज की पिटाई कर दी। मामला थाने भी गया लेकिन दोनों पक्ष में समझौता हो गया और प्रतियोगिता जारी रखने का फैसला हुआ। रविवार को दोनों टीमें मैदान में उतरीं और कुछ देर बाद ही मारपीट शुरू हो गई। खबर पाते ही वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। पुलिस ने विवाद बढ़ने से पहले ही मौके पर पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता बंद करा दी गई है। यदि अनुमति के बिना प्रतियोगिता हुई होगी तो आयोजक पर भी कार्रवाई की जाएगी।