फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   डॉक्टर से रंगदारी वसूलने का मामलाः सीओ की निगरानी में एसएसआई करेंगे जांच

डॉक्टर से रंगदारी वसूलने का मामलाः सीओ की निगरानी में एसएसआई करेंगे जांच

Sat, 25 May 2019 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 25 May 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टर से रंगदारी वसूलने का मामलाः सीओ की निगरानी में एसएसआई करेंगे जांच
crime news - फोटो : Social Media
गोरखपुर। मनोचिकित्सक डॉ रामशरण को ब्लैकमेल कर आठ लाख रुपये वसूलने के मामले की विवेचना सीओ की निगरानी में चलेगी। सबूतों और गवाहों के साथ छेड़छाड़ न हो तथा दारोगा के आरोपी होने से विवेचक प्रभावित न हो इसके लिए सीओ कोतवाली वीपी सिंह को निगरानी का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन

आरोपी चौकी इंचार्ज शिवप्रकाश सिंह और कथित पत्रकार प्रणव के खिलाफ चार्जशीट लगाने के लिए पुलिस के पास सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और डॉक्टर का बयान तथा फर्जी तरीके से बनाई गई कथित शिकायती पत्र साक्ष्य के तौर पर मौजूद है। फिर भी पुलिस कथित ज्योति की तलाश में जुटी है। शुरुआती जांच में यह तो माना जा रहा है कि ज्योति नाम की कोई शिकायकर्ता नहीं है। वसूली के लिए कहानी गढ़ी गई थी जिसमें ज्योति एक काल्पनिक पात्र है। अगर ज्योति नहीं मिलती है तो फिर मुकदमे से उसका नाम निकाल कर चौकी इंचार्ज शिव प्रकाश सिंह और कथित पत्रकार प्रणव त्रिपाठी पर ही पुलिस चार्जशीट लगाएगी। विवेचक ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज, पैसे के लेन-देन, कॉल डिटेल और कथित ज्योति का शिकायती पत्र आदि को साक्ष्य के आधार पर जुटा लिया है। वहीं हाईप्रोफाइल मामले में विवेचना में चौकी इंचार्ज को बचाने की कोशिश न की जाए इस पर भी ध्यान दिया जा रहा है। अधिकारी किसी भी तरह की चूक से बचना चाहते हैं। यही कारण है कि एसएसपी ने सीओ कोतवाली वीपी सिंह से पूरे मामले में नजर बनाए रखने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed