फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gangrape's main accused arrested

किशोरी से गैंगरेप का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Tue, 29 May 2018 01:46 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Tue, 29 May 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
Gangrape's main accused arrested
क्राइम - फोटो : demo
गोरखपुर। गुलरिहा इलाके में किशोरी से गैंगरेप के मुख्य आरोपी को पुलिस ने सोमवार को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। दूसरी तरफ एसएपी शलभ माथुर ने विवेचना में लापरवाही और किशोरी का बयान न दर्ज कराने के आरोपी दरोगा विजयेंद्र गिरी को निलंबित कर दिया है। रविवार की रात में एसएसपी शलभ माथुर ने पीड़िता से मेडिकल कॉलेज जाकर मुलाकात कर न्याय का भरोसा दिया था।
विज्ञापन


गुलरिहा क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीया किशोरी को गांव के ही दो युवक 13 मई को अगवा कर लिए थे। आरोप है कि एक सप्ताह तक किशोरी को अपने कब्जे में रखा। आरोपियों ने किशोरी के साथ रेप के बाद 20 मई को उसे घर लाकर छोड़ दिया था। घर आने के बाद किशोरी ने एसएसपी से मुलाकात कर प्रार्थना पत्र दिया था। 24 मई को गुलरिहा पुलिस ने बाबूराम और गिरजेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। न्याय की गुहार लगाकर थक चुकी पीड़िता ने रविवार की सुबह जहर खा लिया। मेडिकल कॉलेज में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में मुख्य आरोपी गिरिजेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा आरोपी बाबूराम फरार है। विवेचना में लापरवाही बरतने वाले गुलरिहा थाने के दरोगा विजयेंद्र गिरी को निलंबित करके पुलिस लाइंस से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed