{"_id":"5c8fedb9bdec2213e648ea88","slug":"101552936377-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक के पुत्र पर हमला के आरोपियों की तलाश में दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व विधायक के पुत्र पर हमला के आरोपियों की तलाश में दबिश
Tue, 19 Mar 2019 12:42 AM IST
ajay Kumar
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: ajay Kumar
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
FIR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। कोतवाली क्षेत्र के सेंट एंड्रयूज कॉलेज के पास स्थित प्रापर्टी डीलर के आफिस में घुसकर पूर्व विधायक के पुत्र सतीश श्रीवास्तव पर हमला करने के आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है। सभी आरोपी फरार है। वहीं घटना के बाद से ही एक आरोपी के भाई को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
आजमगढ़ के पूर्व विधायक स्व. नर्वदेश्वर के पुत्र और महादेव झारखंडी निवासी सतीश श्रीवास्तव प्रापर्टी डीलर हैं। सेंट एंड्रयूज इंटर कॉलेज के पास उनका एक कार्यालय भी है। शनिवार शाम चार बजे के करीब बशारतपुर का रहने वाले वरुण सिंह, प्रिंस अपने तीन साथियों के साथ आए। आरोप है कि आरोपियों ने उन पर असलहा तान दिया। वह अभी कुछ समझ पाते, तब तक गोली चलाने की कोशिश की गई। हालांकि फायर नहीं हो सका। मौजूद कर्मचारियों के बीच बचाव करने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर वरुण सिंह, प्रिंस सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।