{"_id":"5cc34e5f867a55473c7f9907","slug":"31556303455-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती जेल में छापा, मोबाइल सहित तमाम आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बस्ती जेल में छापा, मोबाइल सहित तमाम आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद
Sat, 27 Apr 2019 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
basti
basti
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
jail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। मंडलीय कारागार में शुक्रवार दोपहर पहुंची डीआईजी जेल श्रीपर्णा गांगुली ने रात करीब नौ बजे तक बैरकों की सघन जांच की। बैरकों से 10 मोबाइल के अलावा कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई हैं। डीआईजी ने आठ घंटे से ज्यादा समय तक जेल का कोना-कोना खंगाला। उन्होंने बंदियों से पूछताछ की, जिसमें साफ-सफाई व भोजन की गुणवत्ता में खामियां और मानक से कम दिए जाने की बात सामने आई।
डीआईजी ने इसे रूटीन जांच बताया। बैरकों में मिले मोबाइल व अन्य आपत्तिजनक वस्तुओं की डीआईजी ने पुष्टि नहीं की। उनका कहना था कि वह अपनी रिपोर्ट शासन को भेजेंगी। डीआईजी के निरीक्षण के दौरान प्रभारी जेल अधीक्षक/जेलर अनिल सुधाकर आदि मौजूद रहे। इससे पहले 18 अगस्त को जिला प्रशासन की दबिश में चार बैरकों से 26 मोबाइल, चार चाकू और काफी मात्रा में गांजा व अन्य नशीले पदार्थ बरामद हुआ था। इस सख्ती के बाद बंदियों ने भूख हड़ताल कर दिया था।