{"_id":"5a773da64f1c1baa1b8b58a5","slug":"21517764006-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा लेने जा रहे वृद्ध की हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दवा लेने जा रहे वृद्ध की हादसे में मौत
siddharthnagar
Updated Sun, 04 Feb 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
death logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसी(सिद्धार्थनगर)। घर से दवा लेने निकले एक वृद्ध को शनिवार देर रात अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। राहगीर वृद्ध को लेकर पीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना बांसी-इटवा मार्ग पर डायट के पास की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की इसकी सूचना दी।
संतकबीरनगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के इमिलिया गांव निवासी मुस्तकीम (60) शनिवार सुबह घर से दवा लेने के लिए इटवा क्षेत्र में आए थे। लौटते समय देर रात डायट के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। रात करीब 11 बजे माघ मेले से लौट रहे युवकों की नजर उस पर पड़ी तो सूचना पुलिस को दी गई। एंबुलेंस से घायल को बांसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
जेब से मिले कागजात व मोबाइल फोन के जरिए शिनाख्त के बाद सूचना घर वालों को दी गई। कोतवाली प्रभारी रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। छानबीन की जा रही है।