{"_id":"6ad280894b0bc223df0e53e1","slug":"accused-wanted-in-connection-with-tax-evasion-of-over-30-million-3-crore-rupees-arrested-bareilly-news-c-4-bly1015-989608-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तीन करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी में वांछित आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तीन करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी में वांछित आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
बरेली। फर्जी फर्मों के जरिये 3.06 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी करने के आरोपी बिहारीपुर निवासी अमन कश्यप को पुलिस ने बृहस्पतिवार रात उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया। राज्य कर विभाग की शिकायत पर इज्जतनगर थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था।
जीएसटी चोरी से जुड़े मामलों की जांच के लिए गठित पुलिस की एसआईटी के मुख्य विवेचक संजय धीर ने बताया कि अमन कश्यप कोतवाली क्षेत्र के बिहारीपुर का निवासी है। उस पर फर्जी और अस्तित्वहीन फर्म जागेश्वर ट्रेडर्स के जरिये बोगस आईटीसी का अनुचित लाभ लेने का आरोप है। उसने अन्य व्यापारियों को आईटीसी पास कर टैक्स चोरी की। राज्य कर विभाग की जांच में फर्म का घोषित व्यापार स्थल ही अस्तित्वहीन पाया गया। इस टैक्स चोरी से सरकार को 3.06 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
ऐसे करता था धोखाधड़ी
एसपी क्राइम मनीष सोनकर के मुताबिक, पूछताछ में अमन कश्यप ने बताया कि इस फर्जीवाड़े में सचिन कुमार और अरुण कुमार भी शामिल थे। उनकी मुलाकात प्रशांत गुप्ता से हुई, जिसने उसे फर्म बनाकर कारोबार व कमाई का लालच दिया। उनसे आधार कार्ड, पैन कार्ड और फोटो लिए गए। इसके बाद अमन और अरुण को 55 हजार रुपये देने की बात तय हुई। उन्हें कुछ समय तक ये रुपये मिलते रहे। बाद में प्रशांत ने कॉल रिसीव करना बंद कर दिया और अरुण को आयकर का नोटिस मिला। प्रशांत गुप्ता पहले 12 नवंबर 2025 को एक अन्य मामले में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है और कई अन्य मामलों में वांछित है। एसपी क्राइम ने बताया कि अमन के दूसरे साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।