फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A fire broke out in a sugarcane field due to a spark from stubble burning.

Kushinagar News: पराली जलाने के दौरान निकली चिंगारी से गन्ने की खेत में लगी आग

Sat, 17 Oct 2026 01:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
A fire broke out in a sugarcane field due to a spark from stubble burning.
पकड़ियार बाजार क्षेत्र के रायगंज गांव के पास हुआ हादसा, चार बीघा फसल जली
विज्ञापन

पकड़ियार बाजार। क्षेत्र के रायगंज गांव के पास शुक्रवार की दोपहर धान की पराली जलाने के दौरान निकली चिंगारी से बगल के खेतों में खड़ी गन्ने में आग लग गई। आग से आसपास के छह किसानों की करीब चार बीघा गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
शुक्रवार की दोपहर गांव के ही ईसहाक अपनी खेत में धान की पराली जला रहे थे। इसी दौरान पराली से निकली चिंगारी उड़कर बगल के खेत में खड़ी गन्ने की फसल में जा गिरी, जिससे गन्ने की फसल में आग लग गई। हल्की हवा चलने और गन्ने के पत्ते सूखे होने के चलते कुछ देर बाद गन्ने की फसल धू-धू कर जलने लगा।
विज्ञापन

खेत में आग लगने का शोर और खेत से निकल रहे धूंओं का गुब्बार और आग की लपटें देख गांव के लोग खेत की तरफ दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। तब तक गांव के रमेश गुप्ता, ध्रुप पाल, प्रह्लाद, मृत्युंजय मिश्र, बंधन और संतोष की करीब चार एकड़ खेत में तैयार गन्ने की फसल जल गई। सूचना पर आए हलका लेखपाल आग लगने से हुई क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed