फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Tractor overturns in a field in Jajari village; driver dies after being trapped underneath

Hamirpur (Himachal) News: जजरी गांव में खेत में पलटा ट्रैक्टर, नीचे दबने से चालक की मौत

Sat, 17 Oct 2026 01:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 17 Oct 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Tractor overturns in a field in Jajari village; driver dies after being trapped underneath
जररी गांव खेत में पलटे ट्रैक्टर की नीचे दबा चालक। स्रोत जागरूक पाठक
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर की जजरी पंचायत में खेत में ट्रैक्टर पलटने से 58 वर्षीय चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मदन चंद पुत्र आतमा राम निवासी जजरी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

वह वीरवार देर शाम खेतों में गेहूं की बिजाई करने गया था। इस दौरान ट्रैक्टर पलट गया और वह उसके नीचे दब गया। रातभर किसी को हादसे का पता नहीं चल पाया।
परिजनों के अनुसार, मदन चंद खेत में अकेला काम कर रहा था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर उसकी पत्नी ने उसे फोन किए, लेकिन फोन वाइब्रेशन मोड पर होने के कारण कोई आवाज सुनाई नहीं दी। परिजन रातभर उसके घर लौटने का इंतजार करते रहे और उसकी तलाश में भी जुटे रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने खेत में ट्रैक्टर पलटा हुआ देखा, जिसके बाद हादसे का पता चला। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत प्रधान अमित ढटवालिया ने बताया कि मदन चंद अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने पीड़ित परिवार को 25 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की।

कोट
मृतक का शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पीड़ित परिवार को 25 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान कर दी गई है। -हरीश गुलेरिया, डीएसपी बड़सर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article