{"_id":"6ad280b97263bf2b89001777","slug":"suspended-constable-carrying-a-reward-of-25000-arrested-in-connection-with-a-young-womans-death-badaun-news-c-123-1-bdn1038-175593-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: युवती की मौत के मामले में 25 हजार का इनामी निलंबित सिपाही गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: युवती की मौत के मामले में 25 हजार का इनामी निलंबित सिपाही गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सिपाही जीशान। स्त्रोत पुलिस
बिसौली (बदायूं)। युवती की तेजाब पीकर मौत के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी निलंबित सिपाही जीशान को बिसौली कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को आरोपी को न्यायालय के सामने पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी सिपाही 28 सितंबर से वांछित था। पुलिस ने गैर जमानती वारंट जारी कराने के बाद गिरफ्तारी की।
एसएसपी अंकिता शर्मा ने आरोपी सिपाही जीशान की गिरफ्तारी नहीं होने पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। बिसौली पुलिस और एसओजी ने शुक्रवार को आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सिपाही की गिरफ्तारी के लिए डीजीपी कार्यालय से भी लगातार अपडेट लिया जा रहा था।
बता दें कि कोतवाली क्षेत्र के गांव कोट निवासी युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के बाद आरोपी सिपाही के शादी से मना करने पर तेजाब पी लिया था। उपचार के दौरान 29 सितंबर को उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने गांव करखेड़ी निवासी जीशान पुत्र एहसान के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
आरोपी सिपाही जीशान हरदोई जनपद में तैनात था। एसपी ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। टीमों को शुक्रवार को सफलता मिली। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।