{"_id":"6ad28033e9dfd26e93069a75","slug":"dogs-bit-three-people-in-a-single-day-causing-panic-among-the-public-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-186046-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: एक दिन में तीन लोगों को कुत्तों ने काटा, लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: एक दिन में तीन लोगों को कुत्तों ने काटा, लोगों में दहशत
Sat, 17 Oct 2026 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
अंबेहटा। कस्बे के मोहल्ला डोढियान में आवारा कुत्तों ने तीन लोगों को काटकर घायल कर दिया है। गली मोहल्लों में झुंड बनाकर घूम रहे कुत्ते लोगों में दहशत का पर्याय बनते जा रहे हैं।
बृहस्पतिवार रात को कुत्तों के झुंड ने हमला कर बुजुर्ग शराफत कुरैशी, मोहल्ला गुहा निवासी प्रियांशु तथा मेन बाजार में राजू को घायल कर दिया। आवारा कुत्तों के झुंड कस्बे में प्रत्येक चौराहों गली व मोहल्लों में आसानी से घूमते दिखाई दे जाते हैं। इस कारण लोगों में भय बना है। कुत्तों की वजह से सुबह के समय बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों को उनके साथ जाना पड़ता है। महिलाओं को भी घर से बाहर निकलने के लिए सोचना पड़ता है।
कस्बा वासी नाजिम अहमद, सुमित कुमार, धर्मेंद्र ,बारु राम, सुधीर कुमार आदि ने बताया कि झुंड बनाकर बैठने वाले कुत्ते खूंखार हो रहे हैं जो आते जाते लोगों पर हमला बोलते हैं। इस वजह से लोगों ने अपने बच्चों को अकेला घरों से निकालना बंद कर दिया है। नगरवासियों ने आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है। उधर, अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार भास्कर का कहना है कि जल्द ही विशेष अभियान चलाकर आवारा कुत्तों को पकड़वाया जाएगा।