फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   144 four-wheeled vehicles fined for exceeding speed limits on the highway

Bhadohi News: हाईवे पर मानक से तेज चलाने पर 144 चार पहिया वाहनों का चालान

Sat, 17 Oct 2026 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
144 four-wheeled vehicles fined for exceeding speed limits on the highway
वहिदानगर। जिले की यातायात पुलिस ने शुक्रवार को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 255 वाहनों का चालान किया। वहीं कागज न होने पर एक वाहन को सीज कर दिया। यातायात प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि यातायात को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके बाद भी लोग लापरवाह बने हुए हैं। बताया कि शुक्रवार को वहिदानगर, सीतामढ़ी, गोपीगंज, ज्ञानपुर, भदोही में अभियान चलाया गया। इस दौरान गोपीगंज में एक वाहन के पास वाहन के कागज न होने और वाहन काफी पुराना होने पर सीज कर दिया। बिना हेलमेट व तीन सवारी जैसे 110 दो पहिया वाहनों का चालान किया। वहीं हाईवे पर अभियान के दौरान निर्धारित मानक से अधिक स्पीड में चलने वाले 144 वाहनों का भी चालान किया गया। बताया कि टीम ने चार लाख 37 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। कहा कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed