{"_id":"67a652ee76eedb80e605f696","slug":"youth-murdered-half-burnt-body-found-on-canal-bank-gonda-news-c-13-1-lko1034-1068062-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: युवक की हत्या, नहर किनारे मिला अधजला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: युवक की हत्या, नहर किनारे मिला अधजला शव
Sat, 08 Feb 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
रुपईडीह (गोंडा)। कौड़िया थाना क्षेत्र में बनबाबा पुरवा के पास आर्यनगर-फरेंदा शुक्ल नहर पटरी पर शुक्रवार सुबह करीब 30 साल के युवक का अधजला शव मिला है। युवक को जिंदा जलाया गया या हत्या के बाद शव जलाया गया, ये स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतक की पहचान भी नहीं हो सकी है।पुलिस ने फोरेंसिक टीम व डाॅग स्क्वायड की मदद से छानबीन की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया।
बनबाबा पुरवा के पास सरयू नहर पटरी पर शुक्रवार सुबह युवक अधजला शव पड़ा देखकर भीड़ लग गई। सीओ करनैलगंज सौरभ वर्मा, कौड़िया इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह व इटियाथोक इंस्पेक्टर शेषमणि पांडेय ने मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी ली। शव सरयू नहर से 30 मीटर दूर पड़ा था। आसपास कुछ दूरी तक पेड़ों से गिरे पत्ते भी जले मिले हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि युवक को जिंदा जलाया गया है और उसने खुद को बचाने की पूरी कोशिश की है। हालांकि ये भी आशंका जताई जा रही है कि किसी अन्य स्थान पर हत्या करने के बाद वहां शव जलाया गया।
फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य संकलित किए हैं। खोजी कुत्ता वहां से कुछ दूर गांव के एक घर तक गया। इस पर पुलिस ने उस घर में रहने वाले लोगों से पूछताछ की। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है। सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया का लिया जा रहा सहारा
पुलिस आसपास के गांवों के लोगों से युवक की शिनाख्त की कोशिश कर रही है। इसके लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया है। पुलिस ने सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर मृतक का फोटो, वीडियो समेत अन्य जानकारी साझा की है। पड़ोसी जनपद अयोध्या, सिद्धार्थनगर, बस्ती, बाराबंकी, बहराइच, बलरामपुर व श्रावस्ती के डीसीआरबी (जिला अपराध रिकाॅर्ड ब्यूरो) को एसपी के माध्यम से रिपोर्ट भेजी गई है। कौड़िया पुलिस ने सातों जिलों के साथ ही गोंडा के सभी थानों से भी गुमशुदा लोगों के बारे में जानकारी मांगी है।