{"_id":"6744e48cde3dde0d8d0b5aea","slug":"young-man-kidnapped-from-car-and-looted-cash-and-mobile-gonda-news-c-13-1-lko1034-967851-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: युवक को कार से अगवा कर नकदी व मोबाइल लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: युवक को कार से अगवा कर नकदी व मोबाइल लूटा
Tue, 26 Nov 2024 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 26 Nov 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र में गोंडा-डेहरास मार्ग पर रविवार रात कार सवार बदमाशों ने एक युवक को अगवा कर दो हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। पुलिस छानबीन कर रही है।
अयोध्या के रुदौली निवासी अभिमन्यु तिवारी नगर कोतवाली क्षेत्र में जय जयरामपुरवा निवासी अपने बहनोई संतोष तिवारी के घर आए थे। रविवार रात नौ बजे वह एक मेडिकल स्टोर से दवा लेने गए थे। तभी गोंडा-डेहरास मार्ग पर गणेश उत्सव लॉन के पास काली कार से पांच बदमाश पहुंचे और अभिमन्यु को अगवा कर लिया। कार में ही धमकाकर दो हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। इसके बाद राजेंद्रनाथ लाहिड़ी समाधि स्थल के पास बदमाश उन्हें कार से उतारकर भाग गए। पीड़ित ने बताया कि एसपी से मामले की शिकायत की गई है। एसपी के आदेश पर सीओ सौरभ वर्मा व प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक ने पड़ताल की।
एएसपी (पूर्वी) मनोज कुमार रावत ने बताया कि जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। पुलिस टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही पुलिस किसी नतीजे पर पहुंचेगी।