{"_id":"698e1fce12d02796a20b3a74","slug":"worker-dies-as-mixer-overturns-colleague-critical-gonda-news-c-100-1-slko1026-152081-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मिक्सर पलटने से मजदूर की मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मिक्सर पलटने से मजदूर की मौत, साथी गंभीर
Fri, 13 Feb 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
नबीनगर मोड़ के पास पलटी मिक्सर मशीन। - संवाद
खोड़ारे। गौरा चौकी-चंद्रदीपघाट मार्ग के नबीनगर मोड़ पर बृहस्पतिवार सुबह मिक्सर पलटने से मजदूर बृजलाल उर्फ नीने (45) निवासी ग्राम नरहरपुर गोविनापुर की मौत हो गई। साथी मजदूर दिनेश उर्फ नूरे (38) निवासी ग्राम अल्लीपुर गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह चालक अल्लीपुर बाजार से मिक्सर को ट्रैक्टर से जोड़कर मकान की स्लैब ढालने के लिए मजदूरों के साथ अलीनगर जा रहा था। चार मजदूर ट्रैक्टर पर और दो मिक्सर वाहन पर बैठे थे। नबीनगर मोड़ पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होने से मिक्सर पलट गया। बृजलाल मिक्सर के नीचे दब गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई और दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। (संवाद)