फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Woman murdered, body stuffed in a sack and thrown in the forest

Gonda News: महिला की हत्या, बोरे में भर जंगल में फेंका शव

Fri, 27 Jun 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 27 Jun 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Woman murdered, body stuffed in a sack and thrown in the forest
टिकरी जंगल में मिला महिला का शव। स्रोत: पुलिस 
मनकापुर (गोंडा)। टिकरी जंगल में शुक्रवार को बोरे में महिला का शव मिला है। पुलिस ने छानबीन की तो महिला के शरीर पर चोटों के निशान मिले। इससे हत्या कर शव जंगल में फेंकने की बात सामने आई है। हालांकि अभी तक न तो महिला की पहचान हो सकी और न ही कोई अहम साक्ष्य मिला है।शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

हरदवा शंभू नगर के ग्राम प्रधान धनीराम ने शुक्रवार सुबह नौ बजे पुलिस को सूचना दी। बताया कि मनकापुर-नवाबगंज मार्ग से करीब 200 मीटर अंदर शंभूनगर मार्ग पर जाने वाले जंगल में बोरे में किसी महिला का शव पड़ा है। कोतवाल मनोज कुमार पाठक ने बताया कि महिला के गले व चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। उसकी उम्र 28 से 30 वर्ष होगी। शरीर पर आसमानी धारीदार कुर्ती, काला लैगी, बाएं हाथ की कलाई में दो लाल चूड़ी, दाएं हाथ में एक चूड़ी के साथ ही कील व माथे पर बिंदी लगाए है। पहनावे व माथे पर बिंदी होने से महिला शादीशुदा बताई जा रही है। शव के पास ही पुलिस को सलवार-सूट के साथ ही ऊनी टोपी, दो स्वेटर व शॉल पड़ा मिला है। पुलिस का मानना है कि हत्या के बाद शव ठिकाने लगाने के लिए बोरे में भरकर बाइक से जंगल में लाकर फेंका गया है। प्रथमदृष्टया गला दबाकर हत्या की आशंका है। कोतवाल ने बताया कि घरेलू हिंसा में हत्या की घटना प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने एकत्र किए साक्ष्य

एएसपी (पूर्वी) मनोज कुमार रावत व सीओ मनकापुर उदित नारायण पालीवाल ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल के बाद फोरेंसिक टीम बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कराए। एएसपी (पूर्वी) का कहना है कि महिला की पहचान के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा। पहचान के साथ ही आरोपियों की तलाश के लिए एसओजी समेत पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
कोतवाल का कहना है कि बृहस्पतिवार रात ही जंगल में शव फेंका गया है। ऐसे में जंगल के पास स्थित सम्मय माता मंदिर के सीसीटीवी की फुटेज खंगाली गई है। नवाबगंज, मनकापुर व वजीरगंज जाने वाले मार्गों के भी कई सीसीटीवी खंगाले गए हैं।


पहले भी जंगल में मिल चुके कई शव

20 दिसंबर 2024 को भी टिकरी जंगल में एक महिला का शव मिला था। अधिकारियों ने हत्या कर शव फेंके जाने की बात कही थी। 23 अप्रैल 2025 को जंगल में एक अधेड़ का भी शव मिला था। इससे पहले भी टिकरी जंगल में कई शव मिल चुके हैं। मगर, समुचित तरीके से खुलासा नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed