फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Vote and get exemption in drug testing

Gonda News: मतदान करें और पाएं दवा-जांच में छूट

Sun, 19 May 2024 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 19 May 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Vote and get exemption in drug testing
गोंडा। कम मतदान प्रतिशत का कलंक मिटाकर गोंडा को वोटिंग में फर्स्ट क्लास लाने की जिलाधिकारी नेहा शर्मा की मुहिम में डॉक्टर, व्यापारी व निजी संस्थानों ने भी ताकत झोंक दी है। आगामी 20 मई को छुट्टी व गर्मी का बहाना बताकर कोई घर में न बैठे, इसके लिए विशेष ऑफर दिए जा रहे हैं। पहली बार मतदाता बने छात्र-छात्राओं को वोट डालने पर अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे। वोट डालकर अंगुली की स्याही दिखाने वालों को सेहत की सामान्य जांच मुफ्त में की जाएगी। दवाओं व डॉक्टर की फीस में छूट मिलेगी। उद्योग व्यापार मंडल बूथों पर खानपान की व्यवस्था करेगा।
विज्ञापन

डीएम नेहा शर्मा की ओर से मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अनूठी पहल की गई है। पहली बार मतदाता बने कॉलेज के छात्र-छात्राओं को वोट डालने पर अतिरिक्त अंक प्रदान किए जाएंगे। डीएम ने बताया कि जो छात्र-छात्राएं अंगुली में स्याही लगाकर अपनी फोटो रिकार्ड में उपलब्ध कराएंगे उन्हें इंटरनल असेसमेंट में अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे। वहीं, जो विद्यार्थी मतदाता नहीं हैं, वह अपने माता-पिता को मतदान के लिए प्रेरित करने पर अतिरिक्त अंक अर्जित कर सकते हैं।
विज्ञापन

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सचिव डॉ. डीके राव ने बताया कि वोट डालने वालों को उपचार में विशेष सहूलियत दी जाएगी। आगामी 20 मई को वोट डालने वाले सभी लोगों के लिए 23 मई को ओपीडी फीस में 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। उनका ईसीजी, खून की जांच व अन्य टेस्ट मुफ्त में कराए जाएंगे। एसोसिएशन की ओर से चिह्नित बूथों पर मतदान दिवस के दिन मुफ्त चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। ताकि गर्मी में बीमार पड़ने वाले मतदाताओं को तुरंत उपचार मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान करने के बाद अंगुली की स्याही दिखाने वाले मतदाताओं को दवाओं में छूट दी जाएगी। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि मतदान करने वाले सभी लोगों को 20 मई को दवाओं के दाम में पांच प्रतिशत तक छूट दी जाएगी। वह जिले के किसी भी पंजीकृत मेडिकल स्टोर से मतदान की स्याही दिखाकर दवा खरीद सकते हैं।
शहर के बूथों पर मतदाताओं के लिए जलपान की व्यवस्था उद्योग व्यापार मंडल की ओर से की जाएगी। नगर अध्यक्ष भूपेंद्र आर्या ने बताया कि शहर के चिह्नित बूथों पर स्टॉल लगाकर मतदाताओं के लिए जलपान की व्यवस्था की जाएगी। बुजुर्ग व बीमार लोगों को घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। व्यापार मंडल के कार्यकर्ता दुकान पर आने वाले ग्राहकों को मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

अपने गांव या मोहल्ले के वोटरों को प्रेरित कर बूथों पर पहुंचाने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। एलबीएस महाविद्यालय के हिंदी के विभागाध्यक्ष प्रो. शैलेंद्रनाथ मिश्र ने बताया कि सभी छात्रों से अनुरोध किया गया है कि वह अपने क्षेत्र के लोगों को प्रेरित कर पोलिंग बूथ पर पहुंचाने में मदद करें। मतदान के बाद उनके साथ सेल्फी लें। चुनाव के बाद ऐसे छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। इस मुहिम में स्काउट के छात्रों की भूमिका अहम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed