{"_id":"4540b38475045495e07814fafa4b10b5","slug":"vjirganj-and-panderikripal-block-head-reservation-change-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वजीरगंज व पंडरीकृपाल ब्लॉक प्रमुख पद का बदला आरक्षण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वजीरगंज व पंडरीकृपाल ब्लॉक प्रमुख पद का बदला आरक्षण
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला प्रशासन ने पंचायत के ब्लॉक प्रमुख व सदस्य क्षेत्र पंचायत पदों पर मामूली फेरबदल कर सोमवार को अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया।
नई आरक्षण सूची में वजीरगंज व पंडरी कृपाल ब्लॉक के प्रमुख पद का आरक्षण बदल दिया गया है। इसके अलावा कई सदस्य क्षेत्र पंचायत पद के आरक्षण में भी फेरबदल हुआ है।
जिला प्रशासन ने इससे पहले सात सितंबर को अलग-अलग पंचायत पदों की आरक्षण सूची का प्रकाशन किया था। इस पर प्रशासन की ओर से आपत्तियां मांगी गई थीं। जिले भर से हर क्षेत्र से अलग-अलग पदों के आरक्षण पर सवाल उठाने वाली करीब दो सौ आपत्तियां आयीं।
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने आपत्तियों का निस्तारण करते हुए कुछ पदों पर मामूली फेरबदल करते हुए सोमवार को आरक्षण की अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया। जिले के पंडरी ब्लॉक का ब्लॉक प्रमुख पद पहले महिला के लिए आरक्षित था, जिसे बदल कर अब अनारक्षित कर दिया गया है।
यहां मौजूदा समय में बिटटू सिंह ब्लॉक प्रमुख हैं। यहां एक बार फिर अनारक्षित सीट घोषित किये जाने से ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी को लेकर घमासान की स्थिति पैदा हो गई है। इसी तरह वजीरगंज में महिला सीट हो जाने से वहां के पूर्व राज्य मंत्री राम बहादुर के घर से किसी महिला को कुर्सी का दावेदार बनाया जा सकता है।
पंचायत चुनाव की आरक्षण सूची के बाबत जिला पंचायत राज अधिकारी आरएस चौधरी ने बताया कि आरक्षण सूची को तैयार करने में पूरी पारदर्शिता बरती गई है।
पंचायत चुनाव में महिलाओं का आरक्षण
पद कुल पद महिला
ब्लॉक प्रमुख 16 06
सदस्य जिला पंचायत 51 17
सदस्य क्षेत्र पंचायत में महिलाओं का ब्लॉकवार आरक्षण
ब्लॉक कुल पद एससी महिला ओबीसी महिला सामान्य महिला
बभनजोत 85 04 08 17
परसपुर 102 05 09 20
झंझरी 99 05 09 19
बेलसर 82 05 08 15
तरबगंज 66 04 06 12
नवाबगंज 74 05 07 13
वजीरगंज 75 05 07 13
मुजेहना 82 05 08 15
पंडरी कृपाल 51 05 04 08
इटियाथोक 81 04 07 16
रूपईडीह 97 06 09 18
छपिया 78 05 07 14
कटरा 80 04 07 16
मनकापुर 92 06 08 17
करनैलगंज 70 03 06 15
हलधरमऊ 67 03 06 15
कुल - 1281 69 116 243