फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two youths injured in the accident died during treatment

Gonda News: हादसे में घायल दो युवकों की इलाज के दौरान मौत

Thu, 01 Jan 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 01 Jan 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Two youths injured in the accident died during treatment
नवाबगंज। गोंडा–अयोध्या मार्ग पर बालापुर गांव के पास सोमवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार दो युवकों की लखनऊ के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना घर पहुंची तो दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


तुरकौली गांव निवासी राजकुमार यादव (30) व उमेश निषाद (32) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन दोनों को लखनऊ के एक निजी अस्पताल ले गए थे। पंचलाल ने बताया कि उनके बेटे राजकुमार यादव की बुधवार शाम और उमेश निषाद ने बृहस्पतिवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया कि राजकुमार अविवाहित था और मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता था। बड़े बेटे की चार वर्ष पहले पेड़ से गिरने से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

वहीं छोटा बेटा कृष्णा उर्फ अर्जुन पढ़ाई कर रहा है। बेटे की मौत से मां सीतापती का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, उमेश निषाद दिल्ली में परिवार के साथ रहकर पीओपी का काम करता था। करीब तीन माह पूर्व उसकी पत्नी पूनम किसी पारिवारिक कार्यक्रम में मायके गई थीं। उमेश सोमवार सुबह दिल्ली से पत्नी को लेने घर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को वह किसी काम से कटरा शिवदयालगंज गए थे, जहां से लौटते समय हादसे में घायल हो गए थे। उमेश की शादी पांच वर्ष पहले हुई थी। उनका तीन साल बेटा आयुष है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed