फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two inspectors reported on line duty for negligence

Gonda News: लापरवाही पर दो इंस्पेक्टर लाइन हाजिर

Tue, 24 Jun 2025 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 24 Jun 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Two inspectors reported on line duty for negligence
गोंडा। विवेचना के नाम पर रकम मांगने और फायरिंग की घटना को दबाने के मामले में दो इंस्पेक्टर को एसपी ने लाइन हाजिर किया है। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि परसपुर इंस्पेक्टर हेमंत कुमार एक मामले की विवेचना कर रहे हैं। विवेचना में पैसे मांगने की शिकायत आई थी। इस मामले में इंस्पेक्टर हेमंत कुमार गौड़ पर कार्रवाई की गई है। वहीं, इटियाथोक क्षेत्र में फायरिंग की एक घटना हुई थी। एएसपी से जांच कराने पर पता चला कि थाना स्तर पर जानकारी होने के बाद भी मामले को दबा दिया गया। बाद में इस मामले में मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की गई। इस पर इटियाथोक इंस्पेक्टर शेषमणि पांडेय को लाइन हाजिर किया गया है। दोनों थानों में अभी तक किसी की तैनाती नहीं की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed