{"_id":"672cf7a95264b983ba00c6f8","slug":"two-including-bjp-leader-died-in-road-accident-gonda-news-c-100-1-slko1029-126786-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सड़क हादसे में भाजपा नेता समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सड़क हादसे में भाजपा नेता समेत दो की मौत
Thu, 07 Nov 2024 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 07 Nov 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
मनकापुर-उतरौला मार्ग पर मरौचा गांव के पास हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - संवाद
गोंडा। मनकापुर में उतरौला मार्ग पर मरौचा गांव के पास बुधवार देर रात पिकअप व कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार भाजपा किसान मोर्चा बलरामपुर के जिला महामंत्री अश्वनी कुमार मिश्र व उनके साथी रमाकांत वर्मा उर्फ जैशन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, भाजपा नेता की दो बेटियां और एक बेटा घायल हो गया। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बलरामपुर के रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के ग्वालियर ग्रंट गांव के रहने वाले भाजपा नेता अश्वनी कुमार मिश्र (38) अपने मित्र रमाकांत वर्मा उर्फ जैशन वर्मा (45) की आल्टो कार से परिवार के साथ अपनी ससुराल काजीदेवर गए थे। बुधवार रात आठ बजे वह ससुराल से लौट रहे थे। अश्विनी के साथ उनकी बेटी प्रतिज्ञा मिश्रा (14), प्रज्ञा मिश्रा (16) व बेटा प्रियांशु मिश्र (12) भी था। कार अश्वनी के मित्र रमाकांत चला रहे थे। मरौचा गांव के पास कटे पेड़ की लकड़ी का बड़ा बोटा सड़क किनारे पड़ा था। कार उससे टकराने के बाद अनियंत्रित होकर सामने से आ रही पिकअप से जा भिड़ी। तेज आवाज सुनकर गांव के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और हादसे की सूचना मनकापुर पुलिस को दी।
कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन अश्विन मिश्र व रमाकांत वर्मा उर्फ जैशन वर्मा की मौत हो चुकी थी। वहीं, प्रतिज्ञा, प्रज्ञा व प्रियांशु गंभीर रूप से घायल हो गए। मनकापुर कोतवाल संतोष मिश्र ने बताया कि तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, वहीं मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मनकापुर के मरौचा गांव में हुए हादसे से दो परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दोनों परिवारों में कोहराम मचा है। रेहरा बाजार के ग्राम ग्वालियर ग्रंट के रमाकांत वर्मा के इकलौते बेटे आलोक की फरवरी में शादी होनी है। घर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी बीच हादसे में रमाकांत की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। रमाकांत के एक बेटी भी है, जिसकी शादी हो चुकी है।
वहीं, भाजपा नेता अश्वनी मिश्र की मौत और दो बेटियों व एक बेटे के घायल होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन इन लोगों के घर आने का इंतजार कर रहे थे, तभी हादसे की खबर आ गई। अश्वनी की मौत से परिजन न सिर्फ सदमे में हैं बल्कि तीनों बच्चों की हालत गंभीर होने से चिंतित भी हैं। रिश्तेदारों के साथ ही गांव के कई लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचकर बच्चों की तीमारदारी कर रहे हैं। लेखपाल विवेक गौतम ने बताया कि हादसे की रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी जा रही है।
मनकापुर में मरौचा गांव के पास सड़क किनारे पेड़ का बोटा पड़ा होने से हादसा हुआ है। बीते माह आंधी व बारिश के समय गिरे पेड़ को वन विभाग की टीम ने काटकर सड़क पर बाधित यातायात बहाल किया था, लेकिन लकड़ी का बड़ा बोटा सड़क किनारे ही छोड़ दिया। कार उसी बोटे से टकराकर अनियंत्रित होने से पिकअप से टकरा गई। वन विभाग की लापरवाही से स्थानीय लोगों में आक्रोश है।