{"_id":"6ab570780fb9aa08a6040735","slug":"waterlogging-in-several-neighborhoods-due-to-rain-gonda-news-c-13-1-lko1034-1936406-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बारिश से कई मोहल्लों में हुआ जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बारिश से कई मोहल्लों में हुआ जलभराव
Fri, 25 Sep 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
बारिश से शहर में हुआ जलभराव। संवाद
गोंडा। भोर से रुक-रुककर हो रही बारिश से शहर के कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। जिले में बृहस्पतिवार को 34 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
न्यू कैलाशपुरी कॉलोनी में 100 मीटर से अधिक सड़क पानी में डूबी रही। आवास विकास बिजली उपकेंद्र के सामने और छेदीपुरवा मोहल्ले में भी पानी भर गया। स्थानीय निवासी विवेक कुमार, तुलसीराम, दीपक और सूरज ने बताया कि जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त होने पर समस्या से राहत मिल सकती है। परसपुर नगर पंचायत के वार्ड-12 राजपुर दक्षिणी में रमजान के घर के पास गली में पानी भरा रहा। ईओ संतराम ने बताया कि टीमों को लगाकर जलभराव की समस्या का समाधान कराया जा रहा है। जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में 34 मिलीमीटर बारिश हुई है। कहीं से किसी नुकसान की सूचना नहीं है। शुक्रवार को भी बारिश की संभावना है।
बंद रहे आठवीं तक के स्कूल, आज अवकाश
बारिश के कारण डीएम प्रियंका निरंजन के निर्देश पर बृहस्पतिवार सुबह बीएसए अमित सिंह ने जिले में आठवीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया। इससे स्कूल बंद रहे। शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी का सार्वजनिक अवकाश रहने के कारण स्कूल बंद रहेंगे।